[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्रेड स्प्रिंग रोल को ब्रेकफास्ट या दिन में स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं.
बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी ब्रेड स्प्रिंग रोल को रखा जा सकता है.
ब्रेड स्प्रिंग रोल रेसिपी (Bread Spring Rolls Recipe): ब्रेकफास्ट या बच्चों के लंच बॉक्स के लिए ब्रेड स्प्रिंग रोल एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है. कई बच्चे टिफिन में रूटीन डिशेस को देखकर मुंह बनाने लगते हैं और उन्हें आधी अधूरी वापस घर ले आते हैं. पैरेंट्स के लिए ये बड़ी परेशानी का सबब होता है. ऐसे में बच्चों के मुंह का स्वाद बदलना चाहते हैं तो उन्हें ब्रेकफास्ट में या फिर लंच बॉक्स में ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाकर रख सकते हैं. ब्रेड स्प्रिंग रोल को बच्चे बड़े चाव से खाते हैं. इस फूड डिश का स्वाद बड़ों को भी काफी पसंद आता है. इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है.
आप भी अगर ब्रेड स्प्रिंग रोल को बनाना चाहते हैं तो हम आपसे वीडियो रेसिपी साझा करने जा रहे हैं.
ये रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट यूजर रेशू ड्रोलिया के अकाउंट (@mintsprecipes) से शेयर की गई है. इस रेसिपी को देखकर आप आसानी से ब्रेड स्प्रिंग रोल तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में सर्व करें दही के शोले, मिनटों में बनेगी स्वादिष्ट और चटपटी डिश, वीडियो में देखें रेसिपी
ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री
फिलिंग के लिए
ब्रेड स्लाइस – 7-8
बारीक कटा प्याज – 1/2 कप
स्प्रिंग अनियन का सफेद हिस्सा – 2-3 टेबलस्पून
गाजर बारीक कटी – 1/2 कप
पत्तागोभी बारीक कटा – 1 कप
पीली शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
हरी शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
लाल शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
अदरक कटा – 1/2 टी स्पून
लहसुन कटा – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1-2
काली मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
विनेगर – 1 टी स्पून
सोया सॉस – 2 टेबलस्पून
टमाटर सॉस – 1-2 टेबलस्पन
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
बेसन घोल के लिए
बेसन – सवा कप
हरी मिर्च कटी – 1-2
नमक – स्वादानुसार
अजवाइन – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी
तेल – तलने के लिए
ब्रेड स्प्रिंग रोल बनाने की विधि
ब्रेड स्प्रिंग बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग तैयार करेंगे. इसके लिए कड़ाही में तेल डालकर उसमें अदरक, लहसुन डाले और अच्छी तरह से सॉट कर लें. इसके बाद कड़ाही में प्याज डालकर उसे भी भून लें. इसके बाद कड़ाही में गाजर, पत्तागोभी, लाल, पीली और हरे रंग की कटी शिमला मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पकाएं. आप चाहें तो और भी सब्जियां फिलिंग के लिए डाल सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : April 05, 2023, 06:59 IST
[ad_2]
Source link