Home Health बड़े से बड़े कांटे को गलाकर बाहर निकाल देगा दादी-नानी का ये नुस्खा, इन पत्तियों को चबाते ही दर्द में आराम!

बड़े से बड़े कांटे को गलाकर बाहर निकाल देगा दादी-नानी का ये नुस्खा, इन पत्तियों को चबाते ही दर्द में आराम!

0
बड़े से बड़े कांटे को गलाकर बाहर निकाल देगा दादी-नानी का ये नुस्खा, इन पत्तियों को चबाते ही दर्द में आराम!

[ad_1]

Last Updated:

Kaanta Chubhne Ka Ilaj: कांटा चुभने पर ये देसी इलाज तुरंत आराम देगा और बिना किसी परिश्रम के कांटा खुद निकल जाएगा. जानें नुस्खा

X

कांटा

कांटा लगने पर करें देसी उपचार 

हाइलाइट्स

  • कांटा चुभने पर बेलपत्र और गुड़ का सेवन करें
  • बेलपत्र और गुड़ खाने से कांटे का दर्द कम होता है
  • यह देसी नुस्खा बिना खर्च के तुरंत आराम देता है

Dadi Nani Nuskha: सड़क पर, बगीचे में या गांव में…कांटे लगना आम बात है. कई बार कांटा बड़ा होता है तो इससे असहनीय दर्द होता है. वो कांटा आसानी से निकलता भी नहीं. लेकिन, दादी-नानी के नुस्खे से अब आप किसी भी कांटे को मिनटों में निकाल सकते हैं. शरीर में कहीं भी कांटा चुभा हो, दादी-नानी का यह घरेलू नुस्खा कांटे को गला देगा.

वहीं, एक खास पौधे की 2-3 पत्तियों को गुड़ में मिलाकर खाने से कांटे के दर्द में भी आराम मिलता है. फिर कांटा अपने आप निकल जाता है. आयुर्वेद के जानकार और छतरपुर के वैद्य लखन सैनी बताते हैं, जब भी किसी को कांटा लगता है, तो हम उसे वही देसी दवा बताते हैं जो हमारे पुरखों से चली आ रही है.

बिना खर्च का कारगर इलाज!
आगे बताया, यह एक ऐसी दवा है, जिसमें कोई खर्च नहीं आता. आराम भी तुरंत मिलता है. वैद्य ने आगे बताया, अगर आपके शरीर में कहीं भी कांटा लग जाए, तो सबसे पहले बेलपत्र की 2 से 3 पत्तियां तोड़कर लाएं. इन पत्तियों को लगभग 25 ग्राम गुड़ में मिलाएं और फिर इसे चबा-चबा कर खा लें. इसके रस को थूंके नहीं. क्योंकि, यही तो असल काम करेगा.

मिलेगा दर्द से आराम
वैद्य बताते हैं कि इस दवा का सेवन करने से कांटे के दर्द में तुरंत राहत मिलती है. कुछ घंटों के भीतर कांटा अपने आप बाहर निकल आता है. वैद्य बताते हैं कि शरीर में किसी भी प्रकार का कांटा चुभा हो, चाहे वह इमली का हो, खजूर का हो, रिया का हो, करोंदा का हो या कैथा का हो, इस देसी दवा से सभी मामलों में आराम मिलता है.

homelifestyle

कांटे को गलाकर बाहर निकाल देगा ये नुस्खा, ये पत्तियां चबाते ही दर्द में आराम!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

[ad_2]

Source link