[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
बसंत ऋतु के आगमन के तौर बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन के बहुत मायने हैं। इस बार बसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन मां सरस्वती का जन्म जगत कल्याण के उद्देश्य से हुआ था। इस खास मौके पर देवी के खूबसूरत मंदिरों के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यहां देखिए देवी सरस्वती के फेमस मंदिर-
सवित्री देवी मंदिर, पुष्कर
राजस्थान का पुष्कर ब्रह्मा जी के मंदिर के लिए फेमस है, इस जगह के दर्शन के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। इस बार जब आप पुष्कर जाएं तो यहां सवित्रि देवी मंदिर जरूर जाएं। मान्यता है कि यहां पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है।
श्री शरादाम्बे देवी, श्रृंगेरी
कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिले में मां सरस्वती का एक मंदिर है। जो श्रृंगेरी के शारदम्बा मंदिर के नाम से फेमस है। यहां पर मुख्य रूप से देवी सरस्वती की पूजा की जाती है
पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदिर, केरल
पनाचिक्कड़ सरस्वती मंदि को दक्षिण मूकाम्बिका के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा के पास हमेशा एक दिया जलता रहता है।
वारगल सरस्वती मंदिर, आंध्र प्रदेश
यह मंदिर आंध्र प्रदेश के मेंढक जिले के वारगल में है। यहां पर देवी सरस्वती का मंदिर है। जिसे बसंत पंचमी पर देखने के लिए जा सकते हैं।
चांदनी चौक से सरोजिनी नगर मार्केट तक, जानिए कब बंद रहते हैं दिल्ली के ये फेमस बाजार
[ad_2]
Source link