Home National बस चांद पर उतरने ही वाला है Chandrayaan-3, भेजीं चंद्रमा की बेहतरीन तस्वीरें और Video

बस चांद पर उतरने ही वाला है Chandrayaan-3, भेजीं चंद्रमा की बेहतरीन तस्वीरें और Video

0
बस चांद पर उतरने ही वाला है Chandrayaan-3, भेजीं चंद्रमा की बेहतरीन तस्वीरें और Video

[ad_1]

विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा।

ISRO ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को चांद के बिल्कुल करीब पहुंचा दिया है। हाल में ही ISRO ने विक्रम लैंडर में लगे कैमरे से खींचे गए चांद के सतह की फोटो और रिकॉर्ड किए हुए वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में साफतौर पर दिख रहा है कि विक्रम लैंडर चांद की सतह से बिल्कुल नजदीक है। ISRO ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि विक्रम लैंडर बिल्कुल सही कंडिशन में है। 

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ विक्रम लैंडर।

Image Source : SOCIAL MEDIA

प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ विक्रम लैंडर।

23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

बता दें कि, विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल एरिया में लैंड करेगा। फिलहाल ISRO विक्रम लैंडर के डीबूस्टिंग प्रक्रिया पर काम कर रहा है। जिसमें अंतरिक्ष यान को चांद के सबसे नजदीक वाले ऑर्बिट में लाने के बाद धीमा करना पड़ता है ताकि चांद पर सॉफ्ट लैंडिग हो सके। ISRO ने बताया कि एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई। दूसरा डिबूस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त के रात 8 बजे किया जाएगा।

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3 रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। विक्रम लैंडर 5 अगस्त को चांद के कक्षा में प्रवेश कर गया। 17 अगस्त को विक्रम लैंडर अपने प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है। जिसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान को उतारना और चंद्रमा की सतह का पता लगाने के लिए एक रोवर तैनात करना है। रोवर चंद्रमा की संरचना और भूविज्ञान पर डेटा एकत्र करेगा। इस मिशन के कामयाब होने के बाद भारत भी अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जिन्होंने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक मिशन चलाए हैं।

ये भी पढ़ें:

IMD Alert: फिर एक्टिव हुआ मानसून, यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

अमरनाथ की पवित्र गुफा से लौट रहे बिहार के श्रद्धालु की हो गई ‘अनोखी मौत’, पुलिस ने दी ये जानकारी

https://www.youtube.com/watch?v=Su5csIsuU9E

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link