Home Life Style बस 5 से 10 मिनट में बढ़ाएं आंखों की रोशनी, बेस्ट हैं ये 5 योगासन, जान लें करने का तरीका

बस 5 से 10 मिनट में बढ़ाएं आंखों की रोशनी, बेस्ट हैं ये 5 योगासन, जान लें करने का तरीका

0
बस 5 से 10 मिनट में बढ़ाएं आंखों की रोशनी, बेस्ट हैं ये 5 योगासन, जान लें करने का तरीका

[ad_1]

Last Updated:

डिजिटल लाइफस्टाइल में आंखों की थकान और सूखापन आम समस्याएं हैं. भस्त्रिका प्राणायाम, त्राटक अभ्यास, आंखों को घुमाना, तेजी से पलकें झपकाना और पामिंग तकनीक से राहत मिल सकती है.

बस 5 से 10 मिनट में बढ़ाएं आंखों की रोशनी, बेस्ट हैं ये 5 योगासन, जानें तरीका

हाइलाइट्स

  • डिजिटल युग में आंखों की थकान आम समस्या है.
  • भस्त्रिका प्राणायाम से आंखों को ऑक्सीजन मिलती है.
  • पामिंग तकनीक से आंखों को आराम और सुकून मिलता है.

जब बात हमारे शरीर के सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंगों की होती है, तो आंखों का नाम सबसे पहले आता है, जो हमें इस खूबसूरत दुनिया को देखने का मौका देती हैं. आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल में जब हम घंटों स्क्रीन के सामने बिताते हैं, तब आंखों की थकान, सूखापन और रोशनी की कमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि केवल 5 से 10 मिनट का नियमित योग और प्राणायाम इन समस्याओं से राहत देने में बेहद असरदार हो सकता है.

भस्त्रिका प्राणायाम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें तेज गति से सांस को अंदर लेने और छोड़ने की प्रक्रिया की जाती है. यह अभ्यास 2 से 3 मिनट तक ही करना चाहिए. इससे आंखों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, जिससे नजर साफ होती है और थकान भी कम हो जाती है.

त्राटक अभ्यास एक प्रकार का ध्यान है जिसमें किसी स्थिर बिंदु जैसे मोमबत्ती की लौ या कोई गोल आकृति को बिना पलक झपकाए देखा जाता है. इसे शांत माहौल में करना चाहिए. इसे रोजाना करने से आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, एकाग्रता बेहतर होती है और नजर में भी सुधार आता है. अभ्यास के बाद आंखों को आराम देने के लिए बंद करना जरूरी होता है.

आंखों को विभिन्न दिशाओं में घुमाना – जैसे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और घड़ी की दिशा में – यह एक सरल लेकिन असरदार व्यायाम है. इससे आंखों की मसल्स मजबूत होती हैं, तनाव घटता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

तेजी से पलकें झपकाना भी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है. कंप्यूटर या मोबाइल पर लंबे समय तक काम करते हुए पलकें कम झपकने से आंखें सूख जाती हैं. हर 20-30 सेकंड में 10 बार तेजी से पलकें झपकाने से आंखों में नमी बनी रहती है और ड्रायनेस नहीं होती.

पामिंग तकनीक यानी हथेली से आंखें ढंकना एक बहुत ही सरल और प्रभावी तरीका है आंखों को आराम देने का. इसके लिए दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और गर्म होने पर उन्हें आंखों पर हल्के से रखें. कुछ देर गहरी सांस लें. यह आंखों को तुरंत शांति और सुकून देता है.

इस प्रक्रिया को रोजाना कुछ मिनटों के लिए करना आंखों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिकाई का काम करती है और इससे आंखों में तनाव कम होता है. ये छोटे-छोटे अभ्यास, यदि नियमित किए जाएं, तो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में बहुत मददगार होते हैं और डिजिटल युग की थकान से बचाते हैं.

authorimg

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

homelifestyle

बस 5 से 10 मिनट में बढ़ाएं आंखों की रोशनी, बेस्ट हैं ये 5 योगासन, जानें तरीका

[ad_2]

Source link