[ad_1]
Last Updated:
Bangladesh News: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की कुर्सी डोल रही है और शेख हसीना ने उन पर हमला तेज कर दिया है. दिसंबर चुनाव को लेकर यूनुस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है.
मोहम्मद यूनुस पर शेख हसीना ने हमला बोला है (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स
- मोहम्मद यूनुस पर शेख हसीना का हमला तेज.
- यूनुस पर आतंकियों की मदद से सरकार चलाने का आरोप.
- दिसंबर चुनाव से पहले यूनुस के खिलाफ माहौल गरम.
Bangladesh News: बांग्लादेश में फिर उथल-पुथल बढ़ गई है. मोहम्मद यूनुस की कुर्सी डोल रही है. उन पर आर्मी चीफ का प्रेशर बढ़ गया है. दिसंबर में चुनाव कराने को लेकर यूनुस बुरी तरह फंस चुके हैं. इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी मौके पर चौका मारा है. शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस पर हमला तेज करते हुए कहा कि वो बांग्लादेश को अमेरिका को बेच रहे हैं. वह आतंकियों के नेता हैं. बता दें कि हाल में ही यूनुस ने इस्तीफा देने की धमकी दी थी.
दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने यहीं से ऐसा तीर छोड़ा है, जो सीधे जाकर मोहम्मद यूनुस को लगेगा. जी हां, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस आतंकवादियों की मदद से सरकार चला रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी अवामी लीग पर बैन लगाने को लेकर भी मोहम्मद यूनुस की आलोचना की. शेख हसीना का यूनुस पर यह नया अटैक ऐसे समय में हुआ है, जब दिसंबर में चुनाव कराने को लेकर यूनुस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है. यूनुस के खिलाफ बांग्लादेश में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.
पिता को किया याद
मोहम्मद यूनुस पर हमला बोलने के लिए शेख हसीना ने फेसबुक पोस्ट का सहारा लिया. शेक हसीना ने एक फेसबुक पोस्ट में याद किया कि उनके पिता को अपनी जान देनी पड़ी थी क्योंकि वो अमेरिका को सेंट मार्टिन द्वीप देने को राजी नहीं थे. मोहम्मद यूनुस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश से प्यार था, लेकिन सत्ता में आने के बाद वो बदल गए हैं.
फेसबुक पोस्ट में क्या अटैक
शेख हसीना ने कहा, ‘जब अमेरिका सेंट मार्टिन द्वीप चाहता था तो मेरे पिता राजी नहीं हुए थे. उन्हें अपनी जान देनी पड़ी. और ये मेरी किस्मत थी. क्योंकि मेरे मन में कभी सत्ता में बने रहने के लिए देश को बेचने का विचार नहीं आया. और जिस देश के लोगों ने राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आह्वान पर तीस लाख लोगों को आजाद कराने के लिए हथियार उठाए और संघर्ष किया और अपनी जान दे दी. उस देश की एक इंच जमीन भी किसी को देने का इरादा किसी का नहीं हो सकता. लेकिन आज कैसी विडंबना है. एक ऐसा व्यक्ति सत्ता में आया, एक ऐसा व्यक्ति जिसे पूरे देश के लोग बेहद प्यार करते हैं, एक ऐसा व्यक्ति जिसे दुनिया प्यार करती है, और आज सत्ता में आकर उस व्यक्ति का क्या हाल हो गया?’
आतंकियों की मदद से चला रहे सरकार
शेख हसीना ने आगे आरोप लगाया कि यूनुस आतंकवादियों की मदद से सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘यूनुस ने आतंकवादियों की मदद से सत्ता हथियाई है. सभी आतंकवादियों की मदद से. यहां तक कि जिन्हें विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिबंधित किया गया है, जिनसे हमने बांग्लादेश के लोगों की रक्षा की. केवल एक आतंकवादी हमले के बाद ही हमने सख्त कदम उठाए थे. कई को गिरफ्तार किया गया था. अब जेलें खाली हैं. उन्होंने सभी को रिहा कर दिया. अब बांग्लादेश में उन्हीं आतंकवादियों का राज है.’

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें
[ad_2]
Source link