Home Life Style बाथरूम की टाइल्स से नहीं जा रहे जिद्दी दाग? रसोई में मौजूद 4 चीजों की लें मदद, पहले जैसा होगा चमकदार

बाथरूम की टाइल्स से नहीं जा रहे जिद्दी दाग? रसोई में मौजूद 4 चीजों की लें मदद, पहले जैसा होगा चमकदार

0
बाथरूम की टाइल्स से नहीं जा रहे जिद्दी दाग? रसोई में मौजूद 4 चीजों की लें मदद, पहले जैसा होगा चमकदार

[ad_1]

हाइलाइट्स

लंबे समय तक सफाई ना होने से बाथरूम में लगी टाइल्स जरूरत के ज्यादा गंदी हो जाती हैं.
इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा, नींबू का रस और विनेगर काम आ सकता है.

Bathroom cleaning Tips: घर के रखरखाव के साथ बाथरूम की सफाई भी एक अहम हिस्सा है. ऐसे में बाथरूम की नियमित सफाई बेहद जरूरी है. दरअसल, कई बार लंबे समय तक सफाई ना होने से बाथरूम में लगी टाइल्स जरूरत के ज्यादा गंदी हो जाती हैं. इसके बाद टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग काफी मशक्कत के बाद भी नहीं साफ होते हैं. बताते चलें कि, बाथरूम की सफाई का हाइजीन से भी बहुत बड़ा संबंध है. ऐसे में टाइल्स पर लगे दाग को लोग कई तरह से छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन जिद्दी हो चुके दाग जाने का नाम ही नहीं लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दागों को हटाने में आपके किचन में रखीं कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं बाथरूम और टाइल्स क्लीनिंग के कुछ आसान टिप्स.

बाथरूम की टाइल्स साफ करने के 4 आसान तरीके

विनेगर की लें मदद: बाथरूम की टाइल्स पर लगे जिद्दी को हटाने के लिए आप सिरके (Vinegar) का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि, पानी और सफेद सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर एक अच्छा सफाई एजेंट तैयार किया जा सकता है. इसके लिए, आप पांच बड़े चम्मच विनेगर में पांच बड़े चम्मच पानी मिला सकते हैं. इसके बाद मिश्रण में एक कपड़ा डुबोएं और टाइल को साफ होने तक स्क्रब करें. फिर टाइल्स को पोंछ दें या हवा में सूखने दें. ऐसा करने से टाइल्स चमकदार हो जाएगी.

नींबू का रस लगाएं: बाथरूम की टाइल्स को चमकाने के लिए नींबू के रस की भी मदद ली जा सकती है. दरअसल, नींबू का रस थोड़ा एसिडिक होने से यह बाथरूम क्लीनिंग एजेंट के रूप में इफेक्टिव माना जाता है. इसके लिए नींबू के रस को एक स्प्रे बोतल में भरें और रस को सीधे टाइल्स पर स्प्रे करें. फिर इसे एक वेट स्पंज से पोंछ लें. आप चाहें तो एक स्पंज को सीधे नींबू के रस में डालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप बेकिंग सोडा के पतले कोट के साथ नींबू का रस छिड़कें और स्पंज से सफाई करें.

ये भी पढ़ें:  Tips and tricks: गंदे फर्नीचर बिगाड़ रहे घर की सुंदरता? 5 आसान टिप्स की लें मदद, मिनटों में लौट आएगी चमक

बेकिंग सोडा: टाइल्स से जिद्दी दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बेहद आसान तरह से क्लीनर बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए ½ कप बेकिंग सोडा, एक चम्मच लिक्विड डिश सोप और हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाएं. अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डालें. इसके बाद इसे बाथरूम की टाइल्स पर स्प्रे करें. अब इसको 10 मिनट तक रहने के बाद एक वेट स्पंज या कपड़े से टाइलों को साफ करेंगे.

ये भी पढ़ें:  तिल-मस्सा बिगाड़ रहे शरीर की खूबसूरती? 7 आसान टिप्स करें फॉलो, चेहरा होगा बेदाग, त्वचा में आएगा गजब का निखार

ब्लीच मिलाएं: बाथरूम की गंदी टाइल्स साफ करने के लिए पानी और ब्लीच मिलाएं. ब्लीच और पानी को 1:3 के अनुपात में मिलाने से टाइल-सफाई का एक इफेक्टिव तरीका है. उदाहरण के लिए, आप 15 बड़े चम्मच पानी में पांच बड़े चम्मच ब्लीच मिला सकते हैं. इस घोल से एक स्प्रे बोतल भरें और इसे उस बाथरूम की टाइल पर स्प्रे करें जिसे आप साफ करना चाहते हैं.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link