[ad_1]
Makdi Kaise Bhagaye: सुबह-सुबह बच्चे बाथरूम जाते हैं और भागकर यह कहते हुए आ जाते हैं कि टॉयलेट में स्पाइडर है. कई बार महिलाएं भी मकड़ियों से डर जाती हैं और समझ नहीं आता कि इन्हें कैसे बाथरूप से दूर रखा जाए. दरअसल, नमी और अंधेरे की वजह से स्पाइडर ऐसी जगहों पर बड़ी आसानी से घर बना देते हैं और अपना जाल बुनते रहते हैं. लेकिन इसकी वजह से दीवारों पर अक्सर ये चलते फिरते नजर आ जाते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इनकी वजह से बाथरूम में छिपकली भी कई बार आ जाती हैं. ऐसे में क्या कोई ऐसा उपाय है जिससे बाथरूम को स्पाइडर फ्री रखा जा सके और यहां सुबह-सुबह मकड़ियां न नजर आएं! जी हां, आप सिंपल होम रेमेडीज की मदद से ऐसा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कुछ असरदार होम रेमेडीज, जिनकी मदद से मकड़ियों को घर से दूर भगाया जा सकता है.
मकड़ियों को भगाने के घरेलू उपाय(home remedies to repel spiders)
नींबू का इस्तेमाल करें- मकड़ियों को नींबू की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप रात के वक्त एक कप पानी में ताजे नींबू का रस मिलाएं. इसे एक स्प्रे बोतल में भरें और मकड़ी के जाले वाले कोनों पर छिड़काव करें. यह मकड़ियों को दूर रखने के साथ-साथ आपके घर में ताजगी भी लाएगा.
सिरका का उपयोग– विनेगर भी मकड़ियों को भगाने का सबसे कारगर उपाय है. इसके लिए एक कप सफेद सिरका और एक कप पानी मिलाकर स्प्रे तैयार करें. दीवारों, कोनों और उन जगहों पर स्प्रे करें जहां मकड़ियां अक्सर दिखती हैं. सिरके की तेज गंध मकड़ियों को दूर भगाने में मदद करती है.
पुदीने के तेल का जादू- मकड़ियों को peppermint oil की खुशबू नापसंद होती है. आप पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे स्प्रे बोतल में भरकर दरवाजों, खिड़कियों और कोनों पर छिड़कें. यह तरीका न केवल मकड़ियों को दूर करेगा बल्कि घर को महकदार भी बनाएगा.
नीम का तेल- Neem oil के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंसेक्ट गुण मकड़ियों को भगाने में कारगर हैं. पानी में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं. इसे घर के कोनों, दरारों और दीवारों पर छिड़कें. यह तरीका मकड़ियों को घर से दूर रखने में मदद करता है.
लहसुन का उपयोग करें– गार्लिक की गंध भी मकड़ियों को पसंद नहीं होती. पानी में लहसुन की कुछ कलियां कूटकर मिलाएं. इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर मकड़ियों की जाली वाली जगहों पर छिड़कें.
दीवारों और कोनों को साफ रखें(Home cleaning tips to avoid spiders):
-नियमित रूप से दीवारों और कोनों की सफाई करें.
-अलमारी, स्टोर रूम और अन्य छुपी हुई जगहों को खाली करके साफ करें.
-मकड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं.
इसे भी पढ़ें: गर्मी में जूता खोलते ही कमरे में फैल जाती है बदबू? जानें इसकी वजह, शूज़ को फ्रेश रखने का ये है सही तरीका
–घर को रोशनी आने दें नमी रोकने का उपाय करें.
–Non-toxic spider repellents का उपयोग करें.
– सफाई करते रहें और एक भी मकड़ी का जाला दिखे तो उसे साफ कर दें.
इन आसान DIY Spider Repellents For Home का इस्तेमाल कर आप अपने घर और बाथरूम को मकड़ी से मुक्त बना सकते हैं. साथ ही घर की खूबसूरती भी मेंटेन रख सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
[ad_2]
Source link