Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleबारिश का लेना है मजा तो घूम आएं दिल्ली की ये जगह,...

बारिश का लेना है मजा तो घूम आएं दिल्ली की ये जगह, संडे बन जाएगा यादगार


ऐप पर पढ़ें

Delhi Mein Ghumne ki jgha: Best Places In Delhi: दिल्ली वालों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिल गई है। गर्मी के बाद आई बारिश की वजह से  दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है। हल्की बारिश की फुहारें और मिट्टी की भीनी खुशबू मजेदार होती है। ऐसे मौसम में कही भी घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में हैं और बारिश का फुल मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

बारिश में दिल्ली में घूमने की जगह

1) हौज खास 

हौज खास में खूबसूरत झील और गार्डन है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बारिश के मौसम में इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। इस जगह पर आप परिवार, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ जा सकते हैं। 

2) लोधी गार्डन 

दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक लोधी गार्डन 500 साल पुराना है। 90 एकड़ में फैला हुआ ये गार्डन हरियाली और फूलों की खुशबू से महकता है। बारिश के मौसम में इस जगह को घूमने का अलग मजा है। संडे के दिन को यादगार बनाने के लिए अपने दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ इस जगह पर जाएं। 

3) इंडिया गेट 

सुहावने मौसम में आपको यहां कई लोग मिल जाएंगे। बारिश एंजॉय करने के लिए आप परिवार के साथ यहां जा सकते हैं। इंडिया गेट के आस पास बेहद खूबसूरत हरियाली है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। 

4) पुराना किला 

संडे को यादगार बनाने के लिए ये परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हरियाली से घिरी इस जगह पर भी खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां की झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

मथुरा में पेड़े के अलावा फेमस हैं खाने की ये चीजें, धूमने जाएं तो जरूर चखें स्वाद



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments