Home Life Style बारिश में मकड़ियों का बढ़ गया है आतंक, अपनाएं 3 बेहतरीन ट्रिक्स, तुरंत मिलेगा छुटकारा

बारिश में मकड़ियों का बढ़ गया है आतंक, अपनाएं 3 बेहतरीन ट्रिक्स, तुरंत मिलेगा छुटकारा

0
बारिश में मकड़ियों का बढ़ गया है आतंक, अपनाएं 3 बेहतरीन ट्रिक्स, तुरंत मिलेगा छुटकारा

[ad_1]

हाइलाइट्स

मकड़ी से राहत दिलाने में परफ्यूम बेहद कारगर साबित हो सकता है.
सिरका और लहसुन का इस्तेमाल करके भी मकड़ी को भगा सकते हैं.

Home Remedies To Keep Spider Away: घरेलू मकड़ियों की तादाद बारिश में अन्य मौसम की अपेक्षा ज्यादा बढ़ जाती है. बरसात में अक्सर घरों में मकड़ियों के जाले देखने को मिलते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल टास्क होता है. कई बार मकड़ियां घर में रखे कपड़ों और अन्य चीजों पर भी इकट्ठा होने लगती हैं, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह समस्या अधिकतर घरों में हो जाती है. मकड़ियों को घर से दूर रखने के लिए सभी जगहों की अच्छी तरह साफ-सफाई करना जरूरी है, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे मकड़ियों से निजात दिलाने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.

सिरका से बनाएं स्प्रे – मकड़ी भगाने के लिए सिरका की मदद से स्प्रे बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको बस 1 कप पानी में 3 से 4 चम्मच सिरका मिलाकर एक मिक्सचर तैयार करना है. इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डालकर आप जहां भी स्प्रे करेंगे, वहां मकड़ी तुरंत गायब हो जाएंगी. सिरका की महक से मकड़ियों से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है. सिरका मक्खी, चींटी से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खों में भी इस्तेमाल किया जाता है.

लहसुन बेहद कारगर – लहसुन सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता, बल्कि इसका उपयोग कई घरेलू नुस्खों में किया जा सकता है. घर से मकड़ी भगाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आप एक लहसुन लें और उसे अच्छी तरह पीस लें. अब आप पिसे हुए लहसुन को स्प्रे बोतल में डालें और उसमें पानी भर लें. अब आप इस पानी का स्प्रे उन जगहों पर करें, जहां पर मकड़ी अपना जाल बनाती हैं. इससे आपको मिनटों में काफी राहत मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें- बरसात में मक्खियों से भर गया है घर, अपनाएं 5 गजब की ट्रिक्स, चुटकियों में मिलेगा छुटकारा

परफ्यूम करें इस्तेमाल – आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस परफ्यूम का इस्तेमाल आप अपने कपड़ों को महकाने के लिए करते हैं, वह परफ्यूम आप घर से मकड़ी भगाने के लिए भी कर सकते हैं. परफ्यूम की स्मैल से मकड़ी घर के अंदर नहीं आतीं और बाहर भाग जाती हैं. जिन जगहों पर मकड़ी बार-बार जाल बना रही हो, आप वहां पर थोड़ा परफ्यूम स्प्रे कर दें. इससे मकड़ी वहां नहीं जाएगी. साथ ही घर में अच्छी खुशबू भी आने लगेगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Monsoon, Tips and Tricks, Trending news

[ad_2]

Source link