Home Life Style बारिश में मेटल ज्वेलरी से हो जाती है एलर्जी, तुरंत करें 5 घरेलू उपाय, खुलजी से मिलेगी राहत

बारिश में मेटल ज्वेलरी से हो जाती है एलर्जी, तुरंत करें 5 घरेलू उपाय, खुलजी से मिलेगी राहत

0
बारिश में मेटल ज्वेलरी से हो जाती है एलर्जी, तुरंत करें 5 घरेलू उपाय, खुलजी से मिलेगी राहत

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी ट्री ऑयल की मदद से आप एलर्जी की खुजली को शांत कर सकते हैं.
एलोवेरा जेल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होता है जो जलन को शांत करता है.

How To Treat Metal Jewellery Allergy: मेटल ज्‍वेलरी हमेशा ही ट्रेंड में रहता है. महिलाएं इसे अपने फैशन के हिसाब से कैरी करती हैं. फिर चाहे मेटल वाली झुमकियां हों, कंगन या नेकलेस, अलग अलग ज्‍वेलरी के रूप में हर उम्र की महिलाएं इसे खूब इस्‍तेमाल करती हैं. लेकिन कुछ महिलाओं की समस्‍या होती है कि मेटल ज्‍वेलरी पहनते ही उनकी स्किन पर रैश हो जाते हैं या खुजली होने लगती है. अगर आप भी ऐसी परेशानियों से जूझती हैं तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इनका इलाज कर सकती हैं. आइए जानते हैं कैसे.

टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल में एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी तरह की स्किन एलर्जी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अगर स्किन पर एलर्जी हो जाए तो आप एक चम्‍मच नारियल के तेल में 3 से 4 बूंद टी ट्री ऑयल डाल लें. अब आप इसे कॉटन बॉल की मदद से स्किन पर लगाकर कुछ घंटे छोड़ दें. आपको आराम मिल जाएगा.

एलोवेरा जेल – एलोवेरा जेल में भी एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो स्किन पर होने वाली किसी भी तरह के संक्रमण को ठीक करने के काम आ सकता है. इसे अप्‍लाई करने के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगा लें. आपको आराम मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : बाल हो गए हैं हल्‍केलगाएं मेथी और करी पत्ता का मिश्रण, 2 हफ्ते में नजर आने लगेगा बालों में ग्रोथ

हल्‍दी का पेस्‍ट- हल्‍दी में एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण होता है. अगर स्किन पर मेटल ज्‍वेलरी पहनने की वजह से एलर्जी हो जाए तो आप हल्‍दी की मदद से भी बड़ी आसानी से राहत महसूस कर सकते हैं. आप आधा चम्‍मच हल्‍दी लें और इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्‍ट बना लें और एलर्जी वाली जगह पर लगाएं. 20 मिनट के बाद धो दें.

इसे भी पढ़ें : बरसात में खुजली या स्किन रैश की समस्या से हैं परेशानइंस्टेंट रिलीफ के लिए ट्राई करें 4 घरेलू नुस्खेसिंपल है तरीका

बर्फ से सेकें – कोल्‍ड कंप्रेस की मदद से भी आप मेटल एलर्जी से राहत पा सकते हैं. अगर इस मौसम में स्किन एलर्जी हो जाए तो आप बर्फ को एक प्‍लास्टिक में लपेटें और इससे स्किन पर सेक लगाएं. तुरंत आराम मिलेगा.

नीम की पत्तियां – नीम के पत्‍ते में भी एंटीबैक्‍टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं. आप इसका इस्‍तेमाल करने के लिए नीम की कुछ पत्तियां लें और इसे पानी के साथ मिलाकर पेस्‍ट बना लें. आधे घंटे तक इसे स्किन पर लगाएं फिर धो लें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Fashion, Lifestyle, Monsoon, Skin care

[ad_2]

Source link