Tuesday, September 3, 2024
Google search engine
HomeBusinessबार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम! EPFO ने करोड़ों लोगों को दी खुशखबरी

बार-बार रिजेक्ट हो रहा PF क्लेम! EPFO ने करोड़ों लोगों को दी खुशखबरी


ऐप पर पढ़ें

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत दी है। EPFO ने अपने फील्ड अधिकारियों को बार-बार EPF क्लेम रिजेक्ट होने के कारणों के बारे में सब्सक्राइबर्स को बताने का आदेश दिया है। EPFO के इस फैसले से क्लेम के सेटलमेंट की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है। 

किसके फायदे की खबर: EPFO के इस आदेश के बाद उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो EPF के पैसे के लिए क्लेम तो करते हैं लेकिन हर बार रिजेक्ट हो जाता है। ऐसे सब्सक्राइबर्स पहली बार में ही ये जान सकेंगे कि आखिर किस वजह से EPF क्लेम रिजेक्ट हुआ है। इसके बाद सुधार कर दोबारा अप्लाई कर सकते हैं तो क्लेम सेटलमेंट में दिक्कत नहीं होगी। 

कहां फंसता था पेंच: कई बार ऐसा होता है कि जब सब्सक्राइबर्स EPF क्लेम के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। इस रिजेक्शन की क्या वजह है, इसकी जानकारी नहीं दी जाती है। अब EPFO के आदेश के बाद क्लेम रिजेक्शन के कारण के बारे में बताना होगा। EPFO के मुताबिक क्लेम को स्वीकार करने के बाद भी कर्मचारियों के दावों का निपटारा करने में भी देरी की जा रही है।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments