
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Baalon Par Kaise Lagayein Kheera: गर्मी के मौसम में स्किन के साथ ही बालों का हाल बुरा हो जाता है। तेज धूप और गर्मी लगने पर बालों को कसकर बांधने से भी कई तरह की समस्याएं हो सकती है। कुछ लोग इस मौसम में हेयर फॉल से परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए स्कैल्प को हेल्दी रखना होगा। इसके लिए आपका हेल्दी खाना जरूरी है, साथ ही आप कुछ घरेलू चीजों को बालों पर लगा सकते हैं। आप स्कैल्प पर खीरा लगा सकते हैं। पोषक तत्वों से भरा खीरा आपके बालों को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करेगा। यहां जानिए इसे बालों पर कैसे लगाएं।
बालों पर खीरा कैसे लगाएं
पहला तरीका
बालों पर आप खीरे से बना मास्क लगा सकते हैं। इसे बानने के लिए खीरे को कद्दूकस करें या फिर खीरे को ब्लेंड कर लें। फिर इसमें दही और सेब का सिरका मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे सूखे बालों पर लगाएं। इस पैक को कम से कम 30-40 मिनट के लिए लगाएं। फिर बालों को अच्छे से धोएं।
दूसरा तरीका
स्कैल्प को हेल्दी रखने के लिए आप एक और तरह से खीरे के मास्क बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए खीरे का पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें जैतून का तेल और अलसी के बीज मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद बालों पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने के बाद बालों को धोएं।
चेहरे की रंगत सुधारने के अलावा बालों की शाइन बढ़ाता है खीरा, लगाने के लिए अपनाएं ये तरीका
[ad_2]
Source link