[ad_1]
हाइलाइट्स
सरसों का तेल स्कैल्प को स्टिमुलेट रखने में मददगार होता है.
कैस्टर ऑयल को भी हेल्दी फैट्स का बेस्ट सोर्स माना जाता है.
Mustard and Castor Oil for Hair: बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए कई लोग हेयर केयर रूटीन में ऑयलिंग ट्राई करते हैं. वहीं हेयर केयर में सरसों के तेल का इस्तेमाल भी काफी आम होता है. मगर क्या आपने कभी बालों पर मस्टर्ड ऑयल के साथ कैस्टर ऑयल (Mustard and castor oil) का मिक्सचर लगाया है. जी हां, कुछ खास तरीकों से बालों पर सरसों के तेल और अरंडी के तेल का इस्तेमाल करके आप हेयर ग्रोथ को आसानी से बूस्ट कर सकते हैं.
मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल को हेयर केयर का बेस्ट फॉर्मूला माना जाता है. इन दोनों ऑयल्स को मिक्स करने लगाने से आप ना सिर्फ हेयर ग्रोथ को ट्रिगर कर सकते हैं बल्कि बालों की कई समस्याओं को भी चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं हेयर केयर में मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल और बालों पर इसके कुछ अमेजिंग फायदों के बारे में.
ये भी पढ़ें: एलोवेरा लगाने के बाद भी नहीं बढ़ रही बालों की ग्रोथ, 5 चीजें मिलाकर करें इस्तेमाल, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट
मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल को मिक्स करें
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. मगर कैस्टर ऑयल काफी गाढ़ा होता है. ऐसे में इसे डायरेक्ट बालों पर लगाने से आपके बाल चिपचिपे दिखने लगते हैं. इसलिए बालों में ऑयलिंग करते समय सरसों के तेल और अरंडी के तेल को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें. इससे आपको बालों में तेल लगाते वक्त आसानी होगी.
ये भी पढ़ें: ब्लैक टी तो अक्सर ही पीते होंगे, इस बार बाल धोने के लिए करें इस्तेमाल, मिलेंगे 4 बेहतरीन फायदे
मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल लगाने का तरीका
मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल लगाने के लिए दोनों ऑयल्स को मिक्स करके हल्का गुनगुना कर लें. अब इस मिक्सचर को डायरेक्ट बालों पर अप्लाई करें और कुछ देर तक हल्के हाथों से हेयर मसाज करें. इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और आपकी हेयर ग्रोथ तेज होने लगेगी. बेहतर नतीजों के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस नुस्खे को ट्राई करें.
मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे
सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे स्कैल्प को स्टिमुलेट रखने में मदद मिलती है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर कैस्टर ऑयल को भी हेल्दी फैट्स का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में बालों पर मस्टर्ड एंड कैस्टर ऑयल लगाकर आप हेयर फॉल, डैंड्रफ और ड्राई हेयर्स से निजात पा सकते हैं. जिससे आपके बाल लम्बे, घने, मजबूत और आकर्षक भी दिखने लगते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hair Beauty tips, Helthy hair tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 24, 2023, 20:59 IST
[ad_2]
Source link