Home Life Style बालों पर ही नहीं चेहरे पर भी कमाल करता है प्याज का रस, बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

बालों पर ही नहीं चेहरे पर भी कमाल करता है प्याज का रस, बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

0
बालों पर ही नहीं चेहरे पर भी कमाल करता है प्याज का रस, बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Beauty Benefits Of Onion Juice: भोजन का स्वाद बढ़ाना हो या फिर झड़ते बालों की हो समस्या, प्याज हर मर्ज की दवा है। लेकिन इन सबके अलावा क्या आप जानते हैं कि प्याज सिर्फ टेस्टी खाना और लंबे बाल ही नहीं बल्कि आपकी खूबसूरत त्वचा का सपना भी आसानी से पूरा कर सकता है। प्याज का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा ग्लोइंग बनने के साथ हेल्दी भी बनी रहती हैं। जी हां, प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनता है। प्याज का रस अल्ट्रा-वायलेट किरणों से भी बचाव करता है।

इतना ही नहीं, अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हैं तो प्याज के रस के साथ शहद का इस्तेमाल करें। प्याज के रस में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मुहांसों की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। तो ऐसे में ग्लोइंग निखरी जवां त्वचा के लिए बाजर के महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि प्याज के रस का ऐसे करें इस्तेमाल।

प्याज के रस के साथ नारियल तेल का इस्तेमाल-

प्याज के रस में नारियल का तेल मिलाकर लगाने से पिंपल्स की परेशानी दूर होती है। इस उपाय को करने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में नारियल के तेल की कूछ बूंदे और 1 चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से त्वचा चमकदार बनी रहती है। ऑयली स्किन वाले लोग प्याज के रस में नारियल तेल डालने से बचें। 

प्याज का रस और दही-

प्याज के रस में दही मिलाकर लगाने से त्वचा की झुर्रियां कम की जा सकती हैं। इस उपाय को करने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में 1/2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करके इस पेस्ट को चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इस उपाय को करने से डैड स्किन साफ होने के साथ त्वचा पर निखार आता है। 

[ad_2]

Source link