[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
लोकप्रिय ऑडियो ब्रांड Boult ने अपनी नई बजट स्मार्टवॉच के तौर पर Boult Swing को लॉन्च कर दिया है। नई स्मार्टवॉच की कीमत 2 हजार रुपये से भी कम है और इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ बड़े डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्टवॉच 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.9-इंच स्क्वायर स्क्रीन के साथ आती है। स्मार्टवॉच में पेमेंट क्यूआर कोड स्कैनर और ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। कितनी है कीमत और क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ
Boult Swing स्मार्टवॉच की कीमत
बोल्ट स्विंग स्मार्टवॉच 1799 रुपये के स्पेशल प्राइस पर आती है। यह फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (www.boultaudio.com) पर 16 फरवरी से उपलब्ध होगी। इसे बेज, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
Boult Swing स्मार्टवॉच की खासियत
बोल्ट स्विंग में 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.9 इंच की बड़ी स्क्रीन है। स्क्रीन को मजबूत जिंक अलॉय फ्रेम में रखा गया है। वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ आती है। इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर भी हैं, जिससे यूजर के लिए कॉल करना और नोटिफिकेशन प्राप्त करना आसान हो जाता है।
बैटरी के मामले में, कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक चल सकती है, इसमें 20 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है और इसे केवल दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, IP67 रेटिंग के साथ, यह वॉच वॉटर रेजिस्टेंट है, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए टिकाऊ बनाती है। स्विंग स्मार्टवॉच के खास फीचर्स में से एक इसका यूनिक क्यूआर कोड को स्कैन करने की क्षमता है, जिससे यूजर सीधे अपनी वॉच से लेनदेन कर सकते हैं।
स्विंग स्मार्टवॉच कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से भी लैस है, जिसमें 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड-ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग, बीपी मॉनिटरिंग, मासिक धर्म की मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, स्टेप काउंट, पीने के पानी के रीमाइंडर और सेडेंटरी रीमाइंडर शामिल हैं। इसमें कस्टमाइजेबल फीचर के साथ 150 से ज्यादा क्लाउड बेस्ड वॉच फेस मिलते हैं, साथ ही सभी प्रकार के वर्कआउट के लिए 100+ स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं।
[ad_2]
Source link