Home National बिना हेलमेट के चलाई बाइक, हवा में उठा लिए दोनों हाथ; अधीर रंजन चौधरी के वायरल वीडियो पर हंगामा

बिना हेलमेट के चलाई बाइक, हवा में उठा लिए दोनों हाथ; अधीर रंजन चौधरी के वायरल वीडियो पर हंगामा

0
बिना हेलमेट के चलाई बाइक, हवा में उठा लिए दोनों हाथ; अधीर रंजन चौधरी के वायरल वीडियो पर हंगामा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

हैंडल्स से हाथ हटाए और हेलमेट भी नहीं पहना… कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी रविवार को कुछ इसी अंदाज में बाइक चलाते नजर आए। कांग्रेस नेता की ओर से बाइक ड्राइविंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उन पर रोड सेफ्टी को नजरअंदाज करने के आरोप लगे। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर का है। अधीर रंजन ने कहा कि इस जगह से उनकी कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर पुलिस मेरे ऊपर जुर्माना लगाती है तो कोई दिक्कत नहीं है। मगर, मैं जहां पर बाइक चला रहा था वहां कोई था ही नहीं।’

अधीर रंजन चौधरी बेरहामपुर से सांसद हैं। वह आज यहां बाईपास रोड के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। वायरल वीडियो में कांग्रेस एमपी को रॉयल एनफील्ड ड्राइव करते हुए देखा जा सकता है जिसके पीछे उनका साथी भी बैठा हुआ है। अधीर के साथ बाइक लेकर उनका काफिला भी साथ-साथ चलता नजर आ रहा है। इनमें कुछ ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने हेलमेट पहना हुआ है। अधीर रंजन ने टोपी लगाई हुई है। कांग्रेस नेता बाइक ड्राइविंग को काफी एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर स्माइल है और वो चीयर भी कर रहे हैं। एक बार तो वह बाइक के हैंडल से अपने दोनों हाथ उठा लेते हैं और अपनी टोपी ठीक करते हैं।

बाइक चलाते हुए हवा में उठाए दोनों हाथ

रिपोर्ट के मुताबिक, अधीर रंजन चौधरी ने उद्घाटन कार्यक्रम तक पहुंचने के लिए बाइक से जाने का फैसला लिया। रॉयल एनफील्ड से उन्होंने करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय की। कांग्रेस नेता जिस सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहे थे उसके साइड में लोग थे जिनका उन्होंने अभिवादन भी स्वीकार्य किया। गौरतलब है कि अधीर चौधरी अक्सर विवादों में घिरे नजर आते हैं। संसद के पिछले मानसून सत्र के दौरान मणिपुर मुद्दे पर उन्होंने पीएम मोदी की जमकर आलोचना की थी, इसे लेकर दुर्व्यवहार के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बाद में अधीर ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने पीएम मोदी का अपमान नहीं किया और महज ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसका मतलब चुप रहना है। हालांकि, विशेषाधिकार पैनल के सामने पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया।

[ad_2]

Source link