Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsबिहार में दो लाख शिक्षकों के पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया-...

बिहार में दो लाख शिक्षकों के पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया- शिक्षा मंत्री


ऐप पर पढ़ें

शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी अंतिम चरण में है। यह नियमावली भ्रष्टाचार मुक्त, त्रुटिरहित, केंद्रीयकृत व पारदर्शी होगी। इससे शिक्षकों की सेवाशर्त बेहतर होंगे और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

शिक्षा विभाग में दो लाख से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। वर्ष 2023-24 में प्रारंभिक विद्यालयों में लगभग 80 हजार शिक्षकों, 6500 शारीरिक शिक्षक व स्वास्थ्य अनुदेशक नियुक्त होंगे। इनके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब छह हजार प्रधानाध्यापकों एवं 7306 कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त होंगे।

दिव्यांगता के प्रशिक्षित विशेष शिक्षकों के प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक के पद सृजित किए गए है, जिन पर नियुक्ति 2023-24 में होगी। प्रो. चंद्रशेखर सोमवार को बिहार विधानसभा में शिक्षा विभाग के वित्तीय वर्ष 2023-24 के 404 अरब 50 करोड़ 91 लाख 29 हजार के वार्षिक बजट प्रस्ताव पर वाद-विवाद के बाद सरकार की ओर से जवाब दे रहे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments