Home National ‘बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं CM नीतीश’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

‘बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं CM नीतीश’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

0
‘बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं CM नीतीश’, गिरिराज सिंह का बड़ा हमला

[ad_1]

Giriraj Singh- India TV Hindi

Image Source : ANI
गिरिराज सिंह

बेगुसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। गिरिराज ने कहा, ‘नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति करके शरिया कानून लाना चाहते हैं। आज भी बिहार के अंदर कई स्कूल हैं, जहां रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। पढ़ाई के नाम पर ये हिंदुओं के बच्चों को संस्कृति से दूर रखने की साजिश है। बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश हो रही है। उनमें हिम्मत नहीं है कि मुसलमानों की छुट्टियों में वे कटौती कर सकें।’

बच्चों को संस्कृति से अलग रखने का षड़यंत्र: गिरिराज

गिरिराज ने कहा, ‘बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे बच्चों को संस्कृति से अलग रखने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। ये उन्हें पता नहीं लगने देना चाहते कि तीजियां किसको कहते हैं, जन्माष्टमी और नवमी किसको कहते हैं, नवरात्रि और सप्तमी क्या होता है, दीपावली और धनतेरस क्या होता है।’

लालू और नीतीश पर साधा निशाना

गिरिराज ने कहा कि हिंदू जातियों में विभक्त है, वोटबैंक नहीं है और जिस दिन हिंदू जातियों में एकत्रित हो गया, नीतीश कुमार को ये कानून वापस लेना पड़ेगा। ये हिंदू विरोधी कानून है। बिहार की संस्कृति और संस्कार के ऊपर प्रहार है। जब लालू यादव सीएम थे तो यहां सिम्मी का ऑफिस था। नीतीश कुमार की सरकार में पीएफआई फल-फूल रहा है। ये बिहार की जनता और बिहार का हिंदू कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। 

ये भी पढ़ें: 

G20 Summit: दिल्ली में आज भी फुल ड्रेस रिहर्सल, ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल 

https://www.youtube.com/watch?v=S2Grad593Is

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link