Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsबिहार शिक्षक भर्ती : BPSC TRE चयनित 7 शिक्षक बर्खास्त, 98...

बिहार शिक्षक भर्ती : BPSC TRE चयनित 7 शिक्षक बर्खास्त, 98 ने दिया इस्तीफा, इन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का एक और मौका


ऐप पर पढ़ें

दूसरे चरण की बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती के सप्लीमेंट्री रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का एक और मौका दिया गया है। 6 से 15 फरवरी तक चली काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शेड्यूल जारी किया है। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण में पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधीन संचालित प्लस टू स्कूल में प्रधानाध्यापक प्रारंभिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। इसमें जो अभ्यर्थी आए उनके लिए एक बार काउंसलिंग भी कराई जा चुकी है। जो शामिल नहीं हो पाए थे, वह पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास में 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित काउंसलिंग में शामिल होंगे। 

21 फरवरी को 6 से 8 के प्रधानाध्यापक और प्रारंभिक शिक्षक के अनुशंसित अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें भाषा गणित एवं विज्ञान सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 21 को ही माध्यमिक शिक्षा स्नातक प्रशिक्षित के भी विभिन्न विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 22 को उच्च माध्यमिक शिक्षक के अलग-अलग विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। उप सचिव ने कहा है कि काउंसलिंग में नहीं आने वाले अभ्यर्थियों का दावा अस्वीकृत कर दिया जाएगा। संबंधित पद को रिक्त मानते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सात शिक्षक बर्खास्त, 98 ने दिया त्यागपत्र

बीपीएएसी पहले चरण की शिक्षक नियुक्ति में अब तक सात शिक्षक बर्खास्त किये गये हैं। 98 शिक्षकों ने त्यागपत्र दे दिया है। सात में चार फर्जी धराए हैं। तीन ऐसे हैं जिनका एसटीईटी पास प्रमाणपत्र 2023 का था। फर्जी शिक्षक थंब इंप्रेशन में धराए, जिनके बदले परीक्षा में कोई और बैठा था। डीईओ ने कहा कि इसके अलावा तीन ऐसे शिक्षक मिले जिनका एसटीईटी का प्रमाण पत्र 2023 का था। अलग-अलग कारणों से अबतक 98 शिक्षक त्यागपत्र दे चुके हैं। सूबे में सबसे अधिक समस्तीपुर में 201 शिक्षकों ने त्यागपत्र दिया है।

विभागीय गाइडलाइन के अनुसार इन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होना था।

अलग-अलग कारणों से अबतक 98 शिक्षक त्यागपत्र दे चुके हैं। गया में 101 शिक्षक ने त्यागपत्र दिया। सूबे में अब तक 18 शिक्षक बर्खास्त किए गए हैं। 9 शिक्षक औरगांबाद में बर्खास्त किए गए हैं। इनमें फर्जी धरे गए शिक्षकों की संख्या 10 है। सूबे में अब तक 1499 शिक्षकों ने योगदान करने के बाद त्यागपत्र दिया है।

शिक्षकों को आज मिलेगा विद्यालय पदस्थापन पत्र

बीपीएससी दूसरे चरण के 9वीं-10वीं के नियुक्त शिक्षकों को शुक्रवार को विद्यालय पदस्थापन पत्र मिलेगा। रात 10 बजे सूची आने के बाद स्कूल आवंटन का प्रिंट निकाला गया। डीईओ ने कहा कि दूसरे चरण के नियुक्त शिक्षकों में 9वीं-10वीं के सभी विषयों के शिक्षकों को स्कूल पदस्थापन पत्र शुक्रवार को दिया जाएगा। शनिवार को 11-12वीं के शिक्षकों का नियुक्ति पत्र मिलेगा। डीईओ ने कहा कि शिक्षा भवन में ही पदस्थापन पत्र दिया जाएगा। इसके लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं। लगभग 600 शिक्षक इसमें हैं, जिन्हें आवंटन पत्र दिया जाएगा।

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments