Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsबिहार 10वीं बोर्ड: गणित का पेपर छात्रों को लगा आसान, दिए ये...

बिहार 10वीं बोर्ड: गणित का पेपर छात्रों को लगा आसान, दिए ये रिएक्शन


ऐप पर पढ़ें

BSEB 10th Exam 2024 Mathematics paper: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा शुरू हो चुकी है। आज यानी 16 फरवरी को परीक्षा के दूसरे दिन गणित की परीक्षा आयोजित की गई थी। आइए जानते हैं, कैसी रही परीक्षा और गणित परीक्षा को लेकर क्या हैं छात्रों के रिएक्शन।

सबसे पहले आपको बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की गणित का पेपर दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था।  पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

पहली शिफ्ट में 8,50,571 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। जिसमें 4,38,967 लड़कियां और 4,11,604 लड़के थे। वहीं दूसरी शिफ्ट में 844210 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 433227 लड़कियां और 410983 लड़के थे।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की छात्रा मुस्कान ने बताया, ” गणित का पेपर काफी आसान था। इसलिए सारे प्रश्न हल किए हैं”, वहीं दूसरी छात्रा सुहानी कुमारी ने बताया, “गणित का पेपर अच्छा था और प्रश्न भी अच्छे पूछे गए थे” वहीं एक छात्रा ने कहा, कुल मिलाकर पेपर अच्छा था। कुछ प्रश्न छूट गए, लेकिन अच्छे मार्क्स आने की उम्मीद है।ॉ

 

 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments