Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalबीजेपी ने की ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक, यूपी निकाय चुनाव की...

बीजेपी ने की ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक, यूपी निकाय चुनाव की व्यूह रचना बता गए संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह


ऐप पर पढ़ें

आगरा में भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र संगठन की बैठक मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों ने चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन के साथ-साथ नव मतदाताओं से विशेष रूप से संपर्क करें। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में बूथ की संरचना पहले तय है, उसी के आधार पर काम करना है। बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों की विशेष जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संपर्क पर विशेष ध्यान देना है। कोई भी वर्ग छूटना नहीं चाहिए।

हमें हर वर्ग तक पहुंचा है। नव मतदाताओं की सम्मेलन आवश्यक रूप से करने हैं। विधायक और सांसद अपने क्षेत्रों में सतत संपर्क करें और मेयर और पार्षदों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सूबे के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिर्विजय सिंह, प्रभारी संतोष, चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह सहित ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हर बूथ पर होंगे 100 लोग, फोटो भेजनी होगी

प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां प्रसारण होगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है। सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करना होगा। सभी बूथों पर एलईडी और टीवी स्क्रीन लगाने होंगे। साथ ही इस बात का ध्यान रखना होगा कार्यक्रम के दौरान बूथ पर कम से कम 100 लोग अवश्य रहें। उन्होंने कार्यक्रम के फोटो भेजने के निर्देश दिए हैं।

यूपी निकाय चुनाव: अलीगढ़ में भाजपा में विद्रोह की आग जिले भर में फैली, रूठों को मनाने में जुटे

स्वच्छता में पहचान होगी आगरा की

नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने प्रबुद्ध जन संवाद के तहत चिकित्सक और शिक्षकों के साथ मुद्दों पर चर्चा की। एमजी रोड स्थित एक होटल में बैठक में शहर के प्रमुख चिकित्सक मौजूद रहे। भाजपा महापौर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर से शहर के विकास और स्वास्थ्य सुधार से संबंधित कई प्रश्न किए। जवाब देते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी हेमलता ने कहा कि सेवा का अवसर मिला तो स्वच्छता और विकास के लिए इंदौर की नहीं, बल्कि आगरा की पहचान विश्व भर में होगी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सुधार से संबंधित कई सुझाव भी दिए।

दूसरी बैठक में शहर के प्रमुख शिक्षक संगठनों के साथ हेमलता ने भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में संवाद किया। डा पंकज नगायच, डा मुकेश गोयल, डा रवि पचौरी, डा शरद गुप्ता, डा. नीतू चौधरी, डा. डीवी शर्मा, डा संजय चतुर्वेदी,डा अरुण जैन, डा अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे। डॉ सुनील उपाध्याय, विकास भारद्वाज व अन्य रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments