[ad_1]
हाइलाइट्स
कीमोथेरेपी में काम होने वाले इंजेक्शन फिलग्रास्टिन की कीमत 1034.51 रुपये निर्धारित की है.
ब्लड प्रेशर की दवा एल्मिसार्टन और बिसोप्रोलोल की कीमत 10.92 रुपये निर्धारित की गई है.
BP, Diabetes Medicine Price Reduced: सरकार ने 74 दवाओं के मूल्य को निर्धारित कर दिया है. सरकार के इस कदम से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर सहित कई बीमारियों की दवाइयों की कीमत कम होने में मदद मिलेगी. दवाओं की कीमत निर्धारित करने वाली सरकारी नियामक एजेंसी राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA)ने अपनी 109वीं बैठक के बाद यह निर्णय लिया है. प्राधिकरण ने 21 फरवरी को हुई बैठक के आधार पर दवाओं के (कीमत नियंत्रण) आदेश 2013 के तहत कीमतें तय की हैं. एनपीपीए ने जिन दवाओं की कीमत निर्धारित की है उनमें डायबिटीज की दवा डेपाग्लीफ्लोजन और मेटाफॉर्मिन (Dapagliflozin Sitagliptin and Metformin Hydrochloride) की एक टैबलेट की कीमत 27.75 रुपये तय की है. फिलहाल एस्ट्राजेनका कंपनी की यह दवा 33 रुपये प्रति टैबलेट मिल रही है.
इसी तरह एनपीपी ने ब्लड प्रेशर की दवा एल्मिसार्टन और बिसोप्रोलोल (elmisartan and Bisoprolol Fumar) के एक टैबलेट की कीमत 10.92 रुपये निर्धारित की है. जबकि वर्तमान में यह दवा 14 रुपये तक मिलती है.
कैंसर के इंजेक्शन की कीमत आधी
प्राधिकरण ने जिन 74 दवाओं के खुदरा मूल्य यानी रिटेल प्राइज को निर्धारित किया है उनमें कई दवाओं की कीमत दोगुना तक ज्यादा है. हालांकि उस कंपोजिशन में कुछ दवाओं की कीमत निर्धारित कीमत से भी कम है. पर एनपीपीए द्वारा मूल्य की सीमा तय करने के बाद कंपनियां इन 74 दवाओं की कीमत को इससे ज्यादा नहीं रख सकती. प्राधिकरण के इस फैसले से कैंसर के एक इंजेक्शन की कीमत आधी से भी कम रह जाएगी. एनपीपीए ने कैंसर मरीज के लिए कीमोथेरेपी में काम होने वाले इंजेक्शन फिलग्रास्टिन ( Filgrastim injection) की कीमत 1034.51 रुपये निर्धारित की है. फिलग्रास्टिन की कीमत अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग है. एनक्यूर फर्मास्युटिकल ने इस कंपोजिशन के एक इंजेक्शन की कीमत 2800 रुपये रखी है वहीं, लूपिन कंपनी वाला इंजेक्शन लुपफिल की कीमत 2562 रुपये है. इसी तरह सन फार्मा कंपनी ने इस कंपोजिशन वाले इंजेक्शन एक्सफिल की कीमत 2142 रुपये रखी है.
दवाओं की कीमत पर निगरानी रखता है एनपीपीए
एनपीपीए ने कहा कि 80 शेड्यूल में शामिल दवाओं की कीमत पर भी सीलिंग लगा दी गई है जिनमें मिर्गी न्यूट्रोपेनिया के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा भी शामिल है. इसके तहत सोडियम वैल्प्रोएट की एक गोली (200 एमजी) की अधिकतम कीमत अब 3.20 रुपये से ज्यादा नहीं होगी. वहीं स्टेरॉयड हाइड्रोकार्टिसोन (20 एमजी) की एक गोली की कीमत 13.28 रुपये तय की गई है. एनपीपीए थोक दवाओं और फॉर्मूलेशन की कीमतों को तय या संशोधित करता है. इसके साथ ही देश में दवाओं की कीमतों और उपलब्धता को सुनिश्चित करता है. दरअसल, एनपीपीए एक तरह से देश में दवाओं की कीमतों पर निगरानी रखता है और दवाओं से संबंधित उचित मानक बनाया रखता है.
(इनपुट-पीटीआई)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 28, 2023, 14:08 IST
[ad_2]
Source link