[ad_1]
हाइलाइट्स
कन्या: बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि के जातकों के लिए दिवाली से पहले लॉटरी लगाने जैसा हो सकता है.
मकर: बुध के गोचर से आपके पास धन की आवक बढ़ेगी. आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है.
मेष: बुध के प्रभाव से आप कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं या फिर कोई नई जमीन या प्लॉट ले सकते हैं.
Budh gochar 2023: ज्योतिषशास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध का गोचर 6 नवंबर को वृश्चिक राशि में होने वाला है. बुध ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में 6 नवंबर को शाम 04 बजकर 32 मिनट पर प्रवेश करेगा. इस राशि में वह 27 नवंबर तक विराजमान रहेगा. उसके बाद 27 नवंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा. इस तरह से देखा जाए तो नवंबर माह में बुध का दो बार राशि परिवर्तन होने वाला है. बुध के वृश्चिक राशि में गोचर करने से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है. दिवाली से पहले ही उनकी लॉटरी लग सकती है. उनको धन, वाहन, भूमि आदि की प्राप्ति का योग बन रहा है. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि 6 नवंबर को बुध के गोचर से किन 3 राशिवालों की किस्मत चमकने वाली है? उनके जीवन पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं?
बुध गोचर 2023: दिवाली से पहले इन 3 राशिवालों की लगेगी लॉटरी
मेष: दिवाली से पहले होने वाला बुध का गोचर आपकी राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. सबसे पहली बात यह है कि बुध के प्रभाव से आप अपने लिए कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं या फिर कोई नई जमीन या प्लॉट ले सकते हैं, जिससे आपकी अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है.
ये भी पढ़ें: राहु का मीन में गोचर, इन 7 राशिवालों को अचानक धन लाभ, नई गाड़ी, नए मकान का योग, बढ़ेगी पद-प्रतिष्ठा
इस दौरान आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी. दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा. घर पर इस दौरान पूजा पाठ और अन्य मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा. पुराने अटके हुए कामों के पूरा होने से खुशी होगी और मानसिक शांति भी मिलेगी.
कन्या: बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशि के जातकों के लिए दिवाली से पहले लॉटरी लगने जैसा हो सकता है. बिजनेस करने वाले लोगों की उन्नति होगी. त्योहारी सीजन होने के कारण आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा, इस बार आपको दिवाली का अच्छा बोनस मिल सकता है. कुल मिलाकर बुध के गोचर से आपका बैंक बैलेंस बढ़ा हुआ रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: राहु गोचर से 5 राशिवाले रहें सावधान! 18 महीने में सेहत, लव लाइफ, वाद-विवाद से हो सकते हैं परेशान
आप आय के नए स्रोत विकसित करने में सफल हो सकते हैं. पूजा पाठ में मन लगेगा. पुराने दुख और समस्याओं से कुछ हद तक निजात पाने में कामयाब हो सकते हैं. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
मकर: बुध के गोचर से आपकी राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आपके पास धन की आवक बढ़ेगी. आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने की उम्मीद है. रुपए कमाने के नए स्रोत विकसित करेंगे. इस दौरान आपके पद और प्रतिष्ठा मे वृद्धि का योग बन रहा है. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा.
विवाहित लोगों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा, जिससे रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. कार्यों में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल मजबूत रहेगा.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : November 2, 2023, 08:30 IST
[ad_2]
Source link