[ad_1]
हाइलाइट्स
बुध ग्रह के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.
बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है.
Budh Grah ka Gochar : ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में एक प्रमुख घटना मानी जाती है. जिसका देश, दुनिया और मनुष्य पर शुभ अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है. 8 जुलाई 2023 दिन शनिवार को बुध ग्रह रात 12:19 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसी महीने 17 जुलाई 2023 सुबह 5:19 बजे सूर्य देव भी कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति से बुध आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. जिसका सकारात्मक असर 3 राशि के जातकों पर देखने का मिलेगा. वे कौनसी भाग्यशाली राशियां हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
मकर राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. यदि आप लंबे समय से कोर्ट कचहरी के मामले से परेशान हैं तो तनाव मुक्त हो जाइए, क्योंकि यह समय आपके पक्ष में फैसला आने का हो सकता है. इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोत्तरी हो सकती है. सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी, अपने शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें – सावन के पहले सोमवार करें 6 चीजों का दान, भाग्य बदलने में नहीं लगेगी देर, मिलेगा किस्मत का पूरा साथ
कर्क राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष में बताया गया है कि जिन जातकों की राशि कर्क है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर बड़े फायदे लेकर आ रहा है. बुध ग्रह का गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है. जिसकी वजह से इस राशि के जातकों को विपरीत राजयोग का लाभ प्राप्त हो सकता है. इस दौरान विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं व्यापार में मुनाफा मिल सकता है. बैंकिंग या शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें – श्रावण मास में कनखजूरा दिखना शुभ या अशुभ? जीवित-मृत का है अलग महत्व, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र?
वृश्चिक राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक हैं उनके लिए बुध ग्रह का गोचर काफी शुभ माना जा रहा है. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए समय बेहद शुभ माना जा रहा है. इस दौरान आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : July 08, 2023, 02:45 IST
[ad_2]
Source link