Home Life Style बुध ग्रह 4 राशि के जातकों की बदल देंगे किस्मत

बुध ग्रह 4 राशि के जातकों की बदल देंगे किस्मत

0
बुध ग्रह 4 राशि के जातकों की बदल देंगे किस्मत

[ad_1]

हाइलाइट्स

बुध को बुद्धि और विवेक का कारक ग्रह माना जाता है.
जिनका बुध शुभ होता है उसकी सोई किस्मत जाग उठती है.

Budh Grah ka Gochar : वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का बुध शुभ स्थिति में होता है उस व्यक्ति की सोई किस्मत जाग उठती है. इस समय बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, यह स्थिति उनकी 30 सितंबर 2023 तक बनी रहेगी. ग्रहों का एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन कहलाती है. जिसका असर ना सिर्फ पृथ्वी पर बल्कि 12 राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. वे कौनसी 4 भाग्यशाली राशि हैं जिन पर बुध ग्रह की कृपा बरसने वाली है. जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

वृषभ राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर शुभ माना जा रहा है. वृषभ राशि के जातकों का रुका धन मिल सकता है. आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. मान सम्मान में वृद्धि होगी, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. ऑफिस में आपके बॉस आपके काम से प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं.

यह भी पढ़ें – श्रावण मास में सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? सफेद या पीले रंग का नाग देखना किस बात का संकेत, जानें विस्तार से

मिथुन राशि के जातक

जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौकरी में तरक्की लेकर आ रहा है. मिथुन राशि के जातक के लिए वाहन खरीदी के योग बन रहे हैं. आर्थिक तंगी दूर होगी, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं. लेन-देन में लाभ के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर आय में वृद्धि और आर्थिक तंगी को दूर करने वाला माना जा रहा है. जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, इस दौरान सेहत में सुधार होगा. यदि कोई निवेश का प्लान कर रहे तो समय अनुकूल है.

यह भी पढ़ें – 19 दिन बाद बन रहा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले, होगा अपार धन लाभ

धनु राशि के जातक

वैदिक ज्योतिष में जिन जातकों की राशि धनु है उनके लिए बुध ग्रह का गोचर नौकरी में तरक्की के योग लेकर आ रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन का मौका प्राप्त होगा. अचानक धन लाभ होने से आर्थिक परेशानी दूर होगी. शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

[ad_2]

Source link