[ad_1]
परमजीत कुमार/देवघर. हर कोई चाहता है कि पिछले साल की तुलना में नया साल बेहतर गुजरे. नए साल के आगमन में महज अब कुछ ही दिन शेष हैं. ग्रह-नक्षत्र के दृष्टिकोण से भी नया साल काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि नए साल में कई बड़े ग्रह दूसरी राशि में गोचर करने वाले हैं.
साथ ही कई राजयोग भी बन रहे हैं. कई शुभ योग का निर्माण होने वाला है तो कई अशुभ योग भी लोगों को परेशान कर सकते हैं. वहीं नए साल में बुध और राहु भी एक साथ आने वाले हैं. देवघर के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध और राहु की युति जड़त्व योग का निर्माण करती है. यह योग कई राशियों के लिए नकारात्मक हो सकता है.
अशुभ माना जाता है ये योग
देवघर में पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि ग्रह-नक्षत्र की दृष्टि से नए साल को खास माना जा रहा है. हालांकि, कई अशुभ योग का भी निर्माण इस वर्ष होने वाला है, जिसका प्रभाव कई राशियों के ऊपर नकारात्मक पड़ने वाला है. नए साल में बुध और राहु की युति मीन राशि मे होने वाली है. इन दोनों की युति जड़त्व योग का निर्माण करने वाली है. सभी योग में से जड़त्व योग काफी अशुभ माना जाता है. बताया कि 7 मार्च की सुबह बुध मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां राहु पहले से ही विराजमान हैं. 7 मार्च को इन दोनों की युति तीन राशियों के ऊपर भारी पड़ सकती है.
मेष राशि: 7 मार्च 2024 के बाद मेष राशि के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. बुध-राहु युति के कारण उतार-चढ़ाव रहने वाला है. आत्मविश्वास की कमी हो सकती है. आप धैर्य खो सकते हैं. सेहत पर भी असर पड़ सकता है. मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. पारिवारिक समस्या उत्पन्न हो सकती है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर वाद विवाद भी हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं. गुस्से पर काबू रखें, ज्यादा विवाद में न पड़ें.
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के ऊपर जड़त्व योग का प्रभाव नकारात्मक पड़ने वाला है. धन हानि के प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार में भी निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें वरना जल्दबाजी मे नुकसान उठाना पड़ सकता है. 7 मार्च के बाद कार्य के सिलसिले में आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा काफी खर्चीली रहने वाली है. बुध और राहु की युति आपके पारिवारिक जीवन पर भी प्रभाव डालेगी. जीवनसाथी से खटपट हो सकती है.
मीन राशि: इस राशि वालों पर भी बुध और राहु की युति का प्रभाव होगा, क्योंकि इसी राशि में यह युति बनने जा रही है. इस कारण मीन राशि को सतर्क रहने की जरूरत है. छात्र जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके लिए समय अच्छा नहीं है. पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है. नौकरी में बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण मन परेशान रह सकता है. आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है. आय कम और खर्च ज्यादा हो सकता है.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य ज्योतिष शास्त्र के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Astrology, Deoghar news, Life18, Local18
FIRST PUBLISHED : December 25, 2023, 19:37 IST
[ad_2]
Source link