Home Life Style बृहस्पति के गोचर से बदल जाएगी इन पांच राशि वालों की किस्मत! जानें कौन सी हैं राशियां

बृहस्पति के गोचर से बदल जाएगी इन पांच राशि वालों की किस्मत! जानें कौन सी हैं राशियां

0
बृहस्पति के गोचर से बदल जाएगी इन पांच राशि वालों की किस्मत! जानें कौन सी हैं राशियां

[ad_1]

Jupiter Transit 2025 :  देवताओं के गुरु बृहस्पति का गोचर होते ही कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी. बहुत समय से जीवन में आने को कष्ट का सामना कर रहे लोगों की अब जिंदगी बदलने वाली है. देवगुरु बृहस्पति विद्या, ज्ञान, संतान, विवाह, शुभता और मांगलिक आयोजनों के कारक ग्रह माने जाते हैं. इस गोचर का सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर पड़ेगा. लेकिन कुछ राशियों के जीवन में इस गोचर से सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा.

कब है गुरु का गोचर : देवताओं के गुरु माने जाने वाले देव गुरु बृहस्पति का गोचर 14 मई को रात में 11:20 पर होगा. वृषभ राशि में मौजूद देव गुरु बृहस्पति इस गोचर से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. 18 अक्टूबर तक बृहस्पति इसी राशि में बने रहेंगे. फिर 5 दिसंबर तक वह कर्क राशि में रहकर वापस मिथुन राशि में आ जाएंगे.

Nav Pancham Rajyog: 18 मई से चमक जाएगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, चारो ओर से होगा लाभ ही लाभ

इन राशियों को होगा लाभ : देवगुरु बृहस्पति सामान्य तौर पर एक राशि में लगभग 13 महीने का समय व्यतीत करते हैं. इस बार वे 1 वर्ष में ही तीन बार गोचर करेंगे. इस गोचर से पूरी दुनिया पर असर होगा. वैश्विक मंदी, व्यावसायिक उथल-पुथल एवं विभिन्न तरह के संकट दुनिया पर रहेंगे.

मेष : देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के जातकों की तीसरे भाव में गोचर करेंगे जिससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही ऐसे जातकों का झुकाव धर्म की ओर होगा. विदेश में शिक्षा ग्रहण के लिए प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी.

वृषभ : वृषभ राशि के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपको धन दौलत और प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ कराएगा. परिवार के साथ किसी भी तरह के विवाद का अंत होगा. जो जातक काफी समय से बीमार है उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा.

Death Signs: मत्स्य पुराण के अनुसार मृत्यु से पहले इंसान को मिलते हैं ये 6 संकेत, आपको दिखें तो हो जाएं सावधान

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लग्न देवगुरु बृहस्पति का गोचर इनकी वैवाहिक जीवन को संवार देगा. यदि पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं है तो उनकी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. इस गोचर से इन्हें बड़े धन लाभ का योग बन रहा है. साथ ही व्यवसाय एवं नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे.

तुला : तुला राशि के नवम भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर आपके मान सम्मान के साथ कर्म में वृद्धि करेगा. आपके जीवन से सभी प्रकार की बाधा दूर होगी. इसके अलावा आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा. आयात निर्यात से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा.

कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के पंचम भाव में देवगुरु बृहस्पति का गोचर संतान से संबंधित समस्याओं का अंत करेगा. लंबे समय से प्रयासरत जातकों को संतान प्राप्ति की संभावना है. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे. अलग-अलग स्रोतों से धन लाभ होगा.

[ad_2]

Source link