[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Accident in Kanpur: नवरात्रि के पहले दिन रविवार को कानपुर के घाटमपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बाइक पर सवार हेड कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। ये हादसा, कानपुर रोड स्थित कूष्मांडा देवी मंदिर के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मूल रूप से कानपुर के कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर के श्योढ़ारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार (उम्र 55 वर्ष) मोहल्ला जवाहर नगर में रहते थे। वह फर्रुखाबाद जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह घाटमपुर कस्बे की टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में परिवार सहित रहते थे। उनके दो बेटों में आयुष सबसे बड़ा है और कानपुर के खाड़ेपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है।
उसने बताया कि शनिवार को पिता छुट्टी लेकर आए थे। रात भर उसके घर रुक गए। यहां से सुबह करीब 6:00 बजे वह बाइक से अपने ही गांव के रहने वाले बटाईदार सिद्धन संखवार (उम्र 45 वर्ष) के साथ घाटमपुर जा रहे थे। संतोष अभी कूष्मांडा देवी मंदिर के पास ही पहुंचे थे तभी हमीरपुर से मोरंग लेकर लखनऊ की तरफ जा रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने जेब से मिले कागजों के आधार पर दोनों की शिनाख्त की और उनके परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। इंस्पेक्टर ने कहा कि डंफर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Source link