Home Life Style बेली फैट से जुड़े इन कॉमन सवालों के जवाब जरूर जानें, चर्बी कम करने में मिलेगी मदद

बेली फैट से जुड़े इन कॉमन सवालों के जवाब जरूर जानें, चर्बी कम करने में मिलेगी मदद

0
बेली फैट से जुड़े इन कॉमन सवालों के जवाब जरूर जानें, चर्बी कम करने में मिलेगी मदद

[ad_1]

इन दिनों मोटापा एक कॉमन समस्या बन गया है। ऐसा खराब खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण होता है। कुछ लोग अपनी बॉडी से तो खुश रहते हैं लेकिन बढ़ता बेली फैट परेशान कर देने वाला होता है। इसे कम करने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, कुछ की शिकायत रहती है की खूब कोशिशों के बाद भी बेली फैट कम नहीं होता है। वहीं कुछ के मन में पेट की चर्बी को लेकर सवाल रहते हैं। यहां कुछ कॉमन सवालों के जवाब हैं। 

यह भी पढ़ें: बेली फैट फटाफट कम करने के लिए असरदार हैं ये टिप्स, जांघों की चर्बी भी होगी गायब

बेली फैट से जुड़े सवालों के जवाब

1) क्या बेली फैट कम करना मुश्किल है?

अगर सही तरह की डायट और एक्सरसाइज को फॉलो किया जाए तो पेट की चर्बी कम करना मुश्किल नहीं है। रिपोर्ट्सी की मानें तो आंत की चर्बी को सबसे पहले कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट के आसपास का क्षेत्र लिवर के सबसे पास होता है और इस तरह यहां मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है।


2) पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट की चर्बी कम करने के लिए कम बैठें और ज्यादा चलें। इसी के साथ चलने के अलग-अलग  तरीके खोजें। अपने फोन पर एक टाइमर सेट करें जो आपको याद दिलाए कि आपको हर घंटे में उठना है। आपको हैवी वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। आपको तेज चलने से भी मदद मिल सकती है। एक्सरसाइज के साथ-साथ, आपके भोजन की पसंद और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार तैयार किया गया डायट आपके वजन घटाने के गोल तक पहुंचना आसान बना सकता है।

यह भी पढ़ें:जिद्दी बेली फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके, सिंपल ट्रिक से कम होगी पेट की चर्बी

3) क्या सिर्फ पेट की चर्बी कम करना संभव है?

पूरे शरीर का व्यायाम करने के बजाय केवल शरीर के परेशानी वाले एरिया पर ध्यान देने की अवधारणा को स्पॉट रिडक्शन कहा जाता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो केवल पेट की चर्बी को लक्षित करना प्रभावी नहीं है और पेट की चर्बी कम करने का सबसे अच्छा तरीका पूरी वजन घटाना है।


4)  क्या दुबले-पतले लोगों में भी पेट की चर्बी हो सकती है?

हां, ऐसा होना संभव है। आप दुबले-पतले दिख सकते हैं या आपका बॉडी मास इंडेक्स हेल्दी है लेकिन फिर भी आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो सकती है। ज्यादातर लोगों में फैट देखा जाता है। हालांकि, शोध से पता चलता है कि एमआरआई और सीटी स्कैन से पता चला है कि कई दुबले-पतले लोगों में पेट की चर्बी की परतें भी छिपी होती हैं।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद: बेली फैट कम करने के लिए रोजाना पीएं ये हर्बल चाय, माइग्रेन से भी मिलेगा छुटकारा

[ad_2]

Source link