Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeEntertainment‘बेशरम रंग’ को विवेक अग्निहोत्री ने कहा इंस्टा रील? यूजर्स बोले- खुद...

‘बेशरम रंग’ को विवेक अग्निहोत्री ने कहा इंस्टा रील? यूजर्स बोले- खुद की पुरानी फिल्में भूल गए


ऐप पर पढ़ें

शाहरुख खान फिल्म ‘पठान‘ से सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं।। फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग‘ 12 दिसंबर को रिलीज किया गया। कुछ ही घंटे में गाने के 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज हो गए और यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण हैं। गाने में मोनोकनी पहने दीपिका ग्लैमरस दिखी हैं। अब विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा ट्वीट किया जिसे ‘बेशरम रंग‘ से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

क्या बोले विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘पहले इंस्टा रील्स बॉलीवुड गानों की खराब कॉपी लगते थे लेकिन अब बॉलीवुड गाने इंस्टा रील्स की खराब कॉपी जैसे लगते हैं।‘ उनके इस ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट खोज निकाले जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की तारीफ की थी। कई यूजर्स ने विवेक की बोल्ड फिल्मों की लिस्ट शेयर की जिसका निर्देशन वो कर चुके हैं। इनमें ‘जिद‘ और ‘हेट स्टोरी‘ जैसी फिल्में हैं। 

 

यूजर्स के कमेंट्स

एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री के 2014 के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की थी। यूजर ने इसके साथ लिखा, ‘भरोसे के बारे में सुना? मुझे लगता है वो आपमें नहीं है। आप निश्चित रूप से किसी के प्रति भरोसे के लायक नहीं हो सकते। जिस बॉलीवुड को सर पर बैठा रखा था उसे आज गाली। जो अपने का ना हो सका… कश्मीरी पंडितों का क्या होगा।‘ 

एक ने यूजर ने कहा, ‘हाहा… बिल्कुल ठीक… जिसने हेट स्टोरी, जिद बनाई वह अश्लीलता पर बात कर रहा है। उनकी पहली की फिल्में पॉर्न फिल्म जैसी हैं।‘

एक ने लिखा, ‘यार ये हेट स्टोरी किसने बनाई थी याद नहीं आ रहा। बहुत सार्वजनिक मूवी थी।‘

एक यूजर लिखते है, ‘आपकी फिल्मोंग्राफी में एक प्रोपगेंडा और काफी पोर्नोग्राफी है। आप रहने दें।‘ 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments