Home Health बेहद करामाती हैं इस पौधे के पत्ते, चीनी से 30 गुना ज्यादा मिठास, शुगर के लिए रामबाण इलाज

बेहद करामाती हैं इस पौधे के पत्ते, चीनी से 30 गुना ज्यादा मिठास, शुगर के लिए रामबाण इलाज

0
बेहद करामाती हैं इस पौधे के पत्ते, चीनी से 30 गुना ज्यादा मिठास, शुगर के लिए रामबाण इलाज

[ad_1]

महेंद्रगढ़, सुशील कुमार: महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर में डॉ ऋषि पाल ने एक हर्बल पार्क तैयार किया है. जिसमें उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए काम में आने वाले औषधीय पौधे लगाए हैं. इन औषधीय पौधों में मीठी तुलसी और हर्बल जड़ी बूटियों से वे शुगर के मरीजों का इलाज करने में सहयोग कर रहे हैं. उनका दावा है कि इस रामबाण औषधि से शुगर की बीमारी से छुटकारा मिलेगा.

क्‍या आप स्‍टीविया के औषधीय गुणों से हैं परिचित ?
डा.ऋषि पाल का कहना है कि भारत में स्‍टीविया को मीठी तुलसी के नाम से जाना जाता है. यह मीठी तुलसी चीनी से भी अधिक मीठी होती है.इसके अलावा भारत के अन्य राज्यों में भी इसे अलग अलग नामों से जाना जाता है. स्‍टीविया यानीं मीठी तुलसी, स्‍टीविया की पत्तियों में चीनी से 30 गुना अधिक मीठास होती है. क्‍या आप स्‍टीविया के औषधीय गुणों से परिचित हैं अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताते हैं. मानव स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखने के लिए सदियों से स्‍टीविया (stevia) नामक जड़ी बूटी का उपयोग किया जा रहा है. स्‍टीविया के फायदे स्‍वास्थ्‍य संबंधी कुछ विशेष समस्‍याओं को दूर करने के लिए प्रभावी माने जाते हैं.
स्‍टीविया एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कि औषधीय गुणों के कारण विभिन्‍न प्रकार की दवाओं में भी इस्‍‍तेमाल की जाती है. स्‍टीविया शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. मोटापा कम करना, एलर्जी की समस्‍या को रोकना, कैंसर के लक्षणों को रोकना, हृदय और रक्‍तचाप को स्‍वस्‍थ रखने में कारगर सिद्ध है. स्‍टीविया जड़ी बूटी को खाद्य रूप से लिया जाता है. मुख्‍य रूप से स्‍टीविया का उपयोग शुगर के विकल्‍प के रूप में किया जाता है जो कि नेचुरल स्‍वीटनेस दिलाने का सबसे अच्‍छा तरीका है. इसके अलावा स्‍टीविया में एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे कि फलेवोनोइड्स (Flavonoids), ट्राइटरपेन्‍स (Triterpen), टैनिन, कैफिक एसिड, कैफीनोल और क्वेरसेटिन आदि की अच्‍छी मात्रा मौजूद होती है. स्‍टीविया के पौधे में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है. स्‍टीविया के हेल्‍थ बेनिफिट्स के लिए इसमें मौजूद छोटे कार्बनिक यौगिक मुख्‍य भूमिका निभाते हैं.

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होने के कारण स्‍टीविया का उपयोग दवा या जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है. स्‍टीविया का उपयोग आपके पसंदीदा खाद्य पदार्थों ड्रिंक के रूप में चीनी के विकल्‍प में किया जा सकता है. स्‍टीविया पाउडर की 1 चुटकी मात्रा लगभग 1 चम्‍मच शक्कर के बराबर मीठा होता है।

स्‍टीविया का उपयोग निम्‍न तरीके से किया जा सकता है
· कॉफी या चाय (Coffee or tea) के साथ स्‍टीविया पाउडर का उपयोग
· नींबू पानी (Lemon water) बनाने के दौरान चीनी की जगह स्‍टीविया का रस या पाउडर
· अपने खाद्य आहार को स्‍वादिष्‍ट बनाने के लिए उपर से स्‍टीविया की पत्‍ती या पाउडर (Stevia powder) का उपयोग
· दूध या दही (curd) आदि के साथ स्‍टीविया पाउडर का सेवन
· लगभग सभी मीठे खाद्य पदार्थों में आवश्‍यकता के अनुसार स्‍टीविया का उपयोग फायदेमंद होता है

Tags: Haryana news, Hindi news, Local18, Rewari News

[ad_2]

Source link