[ad_1]
benefits of Karonda: आयुर्वेद में कई सीजनी फलों को सेहत का खजाना माना गया है. इन्हीं में एक है ‘करौंदा’. करौंदे में प्रोटीन, विटामिन सी,आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस छोटे खट्टे फल का नाम लेने मात्र से ही मुंह में पानी आना लाजमी है. ज्यादातर घरों में इसको अचार, चटनी, जूस और सब्ज़ी के रूप में खाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं यह यूरिन इंफेक्शन जैसी कई बीमारियों का खात्मा करने में कारगर होते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, करौंदे का जूस पीने से यूटीआई (यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की समस्या नहीं होती है. आइए बीएचयू के आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय यादव से जानते हैं इसके चमत्कारी गुण.
01

यूटीआई से बचाए: यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन अधिकतर महिलाओं में होता है. यूटीआई होने पर बैक्टीरिया टॉयलेट के जरिए अंदर पहुंच जाते हैं. कई बार ये किडनी, ब्लैडर और इन्हें जोड़ने वाली नलिकाओं को भी प्रभावित करते हैं. अगर यूटीआई का सही समय पर इलाज नहीं किया जाए तो ये इंफेक्शन ब्लैडर से किडनी में फैल सकता है. इसका असर किडनी पर भी पड़ता है. इसके लिए नियमित एक गिलास करौंदे का जूस काफी फायदेमंद होता है. (Image- Canva)
02

दांतों के लिए फायदेमंद: दांतों और मसूड़ों में होने वाली परेशानियों को दूर करने में करौंदा बेहद असरदार होता है. इसके सेवन से दांतों की मजबूती तो बढ़ती ही है साथ ही मसूड़े भी स्वस्थ और मजबूत होते हैं. इसके अलावा ये मुंह की दुर्गंध और पायरिया के संक्रमण को दूर करने में भी मददगार है. (Image- Canva)
03

पेट का रखे ख्याल: करौंदा का सेवन करने से पेट की कई परेशानियां खत्म होती हैं. खासतौर पर कब्ज़, गैस और एसिडिटी और लूज़ मोशन के लिए अधिक फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन से आंतों को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. (Image- Canva)
04

इम्यूनिटी करे बूस्ट: करौंदे का नियमित सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ती है. ये स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करता है और शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है. इसके साथ ही करौंदे में पाया जाने वाला आयरन हीमोग्लोबिन की कमी शरीर में नहीं होने देता है. (Image- Canva)
05

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: करौंदा कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में असरदार होता है. इसको आप कच्चा, सब्जी या फिर जूस के तौर पर सेवन किया जा सकता है. इसको खाने से हार्ट से सम्बंधित बीमारियां होने का खतरा कम होता है. इसके साथ ही यह वजन कम करने में भी लाभकारी होता है. (Image- Canva)
[ad_2]
Source link