Home Life Style बेहद खास है बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, देखिए फोटोज

बेहद खास है बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, देखिए फोटोज

0
बेहद खास है बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, देखिए फोटोज

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अदाकाराओं के लुक से लड़कियां खूब इंस्पिरेशन लेती हैं। अदाकाराओं के लहंगे से लेकर जूलरी तक से ट्रेंड सेट हो जाता है। इस आर्टिकल में देखिए अदाकाराओं के बेहतरीन मेहंदी डिजाइन। ये डिजाइन सिंपल जरूर हैं लेकिन रचने के बाद काफी खूबसूरत लगते हैं।

कटरीना कैफ ब्राइडल मेहंदी 

कटरीना कैफ ने अपनी शादी पर फुल हैंड हैवी मेहंदी लगवाई थी। एक्ट्रेस की मेहंदी का डिजाइन भरा हुआ जरूर था, लेकिन इसका पैटर्न काफी सिंपल है। ऐसे में इस डिजाइन को घर में आसानी से लगाया जा सकता है।  

 

आलिया भट्ट ब्राइडल मेहंदी 

आलिया भट्ट की वेडिंग मेहंदी काफी सिंपल थी। उन्होंने सर्कल डिजाइन को लगवाया था। इस डिजाइन में फ्रंट और बैक पर सर्कल डिजाइन लगाया था। इसी के साथ उंगलियां पर भी सिंपल पैटर्न लगाया था। ये दिखने में काफी अच्छे लग रहे थे।   

 

परीणिती चोपड़ा मेहंदी डिजाइन

परीणिती चोपड़ा ने भी वेडिंग पर सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगावाया था। एक्ट्रेस ने हाथों पर वी-शेप वाले डिजाइन को लगवाया था। इसी के साथ पैरों पर उन्होंने बेल डिजाइन को लगवाया था। ये दिखने में काफी अच्छा था। 

 

मौनी रॉय ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

मौनी रॉय ने शादी के लिए ब्राइडल मेहंदी कोहनी तक लगाई थी। हालांकि, ये एक डिजाइनर मेहंदी है। मेहंदी में ब्राइड और ग्रूम का नाम भी यूनीक तरीके से लिखा गया था। 

Mehendi Design: पैरों की खूबसूरती बढ़ाएगी मेहंदी, देखिए फटाफट लगने वाले सिंपल डिजाइन

[ad_2]

Source link