[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मार्केट में एक नए फ्लिप फोन की एंट्री होने वाली है। इस नए फोन का नाम Tecno Phanton V Flip 5G है। यह एक मिड-रेंज फ्लिप फोन होगा। कंपनी ने अभी इस फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसी बीच टिपस्टर पारस गुगलानी ने इस अपकमिंग फ्लिप फोन के फोटो और स्पेसिफिकेशन्स को लीक कर दिया है। लीक फोटो में फोन के यूनीक सर्कुलर कवर डिस्प्ले को देखा जा सकता है। यह कवर डिस्प्ले कैमरा रिंग के अंदर मौजूद है। यह इस फोन के लुक को मार्केट में मौजूद दूसरे फ्लिप फोन्स के अलग बनाता है।
मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 1080×2640 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.9 इंच का AMOLED डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। वहीं, इसका आउटर AMOLED डिस्प्ले 466×466 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आएगा और इसका साइज 1.31 इंच होगा। फोन 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 चिपसेट देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इसमें 64 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन ड्यूल बैटरी कॉन्फिगरेशन वाला होगा। इसमें 1165mAh और 2735mAh की बैटरी मिलेगी। इसे कंपनी 4000mAh की बैटरी वाले फोन के तौर पर मार्केट कर सकती है।

ओएस की बात करें तो फोन में ऐंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन में कंपनी 14 5G बैंड का सपोर्ट ऑफर करने वाली है। यह डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- मिनिमल ब्लैक, फिल्म वाइट और पेरिविंकल पर्पल में आएगा। कंपनी इस फोन के टीजर को अगले महीने रिलीज कर सकती है और यह अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।
बेस्ट डील! ₹15 हजार से कम में खरीदें 100W चार्जिंग वाला वनप्लस फोन
(Photo: Gizmochina/noypigeeks)
[ad_2]
Source link