Home National बैंकों के अलावा यहां खपाए जा रहे 2000 रुपए के गुलाबी नोट, आठ दिन में 34 करोड़ के बदले 

बैंकों के अलावा यहां खपाए जा रहे 2000 रुपए के गुलाबी नोट, आठ दिन में 34 करोड़ के बदले 

0
बैंकों के अलावा यहां खपाए जा रहे 2000 रुपए के गुलाबी नोट, आठ दिन में 34 करोड़ के बदले 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

2000 Note Exchange: दो हजार के नोट वापसी की घोषणा के बाद जहां बैंकों में नोट जमा करने के लिए कतारें लगी हैं, वहीं कई जगह बड़ी संख्या में नोट खपाए भी जा रहे हैं, इनमें से एक पेट्रोप पंप भी हैं। आठ दिन में पंपों पर 34 करोड़ के नोट खपा दिए गए।

यह आंकड़ा 19 मई के बाद का है। कानपुर में छोटे-बड़े मिलाकर पेट्रोल पंप 140 के आसपास हैं। इनमें 65 प्रतिशत यानी 91 ऐसे छोटे पंप हैं जहां रोजाना दो हजार की एक गड्डी मतलब दो लाख के नोट पहुंच रहे हैं। 25 फीसदी यानी 35 पंप ऐसे हैं, जो कि ठीक लोकेशन पर हैं और रोजाना दो गड्डी मतलब चार लाख रुपये के नोट पहुंच रहे हैं। शेष दस प्रतिशत अर्थात 14 बड़े और प्राइम लोकेशन पर बने पंपों पर तो चार गड्डी यानी आठ लाख के गुलाबी नोट रोजाना पहुंच रहे हैं।

कोटे का हवाला देकर बहानेबाजी

कानपुर के कई पेट्रोल पंप ऐसे हैं, जो पहले पैसे लेकर तेल भर रहे हैं। अगर कोई दो हजारी दिखाकर एक हजार से 15 सौ रुपये तक का तेल डालने को कहता भी है तो उसे ये कहकर वापस कर दिया जाता है कि मालिक की ओर से पूरे दिन में सिर्फ दस नोट लेने के लिए ही कहा गया है और वो कोटा पूरा हो गया।

पेट्रोल एंड एचएचडी डीलर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष ओमशंकर मिश्र ने कहा कि नोट वापसी की घोषणा के बाद दो हजार के नोट पेट्रोल पंप पर लेकर जरूरत से ज्यादा लोग लेकर आ रहे हैं। कामकाज में दिक्कत होने लगी।

पेट्रोल एंड एचएचडी डीलर एसोसिएशन के महामंत्री सुनील शरण गर्ग ने कहा कि सौ या डेढ़ सौ रुपये का पेट्रोल लेने के लिए दो हजार का नोट लेकर आ रहे हैं। फुटकर को लेकर परेशानी है। अपील के बैनर-पोस्टर भी लगे हैं।

[ad_2]

Source link