[ad_1]
शादी से पहले बैचलर पार्टी करना एक ट्रेंड बन गया है। लड़का हो या फिर लड़की, अपनी शादी से कुछ दिन पहले एक पार्टी ऑर्गनाइज करते हैं, जिसमें करीबी दोस्त और कुछ फेवरिट कजन्स को शामिल किया जाता है। इस पार्टी का आयोजन अलग-अलग तरह से किया जाता है। कुछ लोग शहर में रहकर ही पार्टी करते हैं तो वहीं कुछ लोग शहर से बाहर जाकर बैचलर पार्टी करते हैं। यहां हम बता रहे हैं भारत और विदेश की उन जगहों के बारे में जहां आप बजट में रहकर पार्टी एंजॉय कर सकते हैं।
बैचलर पार्टी के लिए बजट फ्रेंडली विदेशी जगह-
बैंकाक- जब बैचलर पार्टी एंजॉय करने के लिए बेस्ट जगहों की बात हो तो बैंकॉक भी का नाम ध्यान में जरूर आता है। यहां की नाइटलाइफ, बीच प्लेसिस आपकी बैचलर पार्टी को यादगार बना देंगी। दोस्तों संग अपनी पार्टी को यादगार बनाने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
लास वेगास- अगर आप अपनी बैचलर पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं तो लास वेगस जा सकते हैं। यहां आप अपनी बैचलर पार्टी का पूरा मजा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ अपने कुंवारेपन का जश्न मनाने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
सिंगापुर- शादी के बंधन में बंधने से पहले बैचलर पार्टी का मजा लेने के लिए आप सिंगापुर जा सकते हैं। सिंगापुर में बैचलर पार्टी करने के लिए बहुत कुछ है। यहां आप पार्टी को बेहतरीन तरीके से एंजॉय कर सकते हैं। आप बीच के किनारे यहां पर नाईट पार्टी कर सकते हैं।
नेपाल का पोखरा- विदेशी जगहों पर बैचलर पार्टी करने की बात हो तो नेपाल का पोखरा लिस्ट में जरूर शामिल होता है। मीठे पानी की झीलों से लेकर हिमालय पर्वत के सुंदर नजारों से लेकर मनमोहक नजारों तक, पोखरा में आप सब कुछ देख सकते हैं।
बैचलर पार्टी के लिए भारत की बजट फ्रेंडली जगह-
गोवा- बैचलर पार्टी के लिए गोवा एक मजेदार जगह है। गोवा भारत के बेस्ट पार्टी प्लेस में से एक है। अक्टूबर से मार्च महीने तक आप गोवा घूमने के लिए जा सकते हैं। पार्टी करने के लिए यहां पर खूब क्लब्स हैं। इसके अलावा गोवा के बीच पर बने रेस्तरां में भी आप मजा ले सकते हैं।
कसोल- यूं तो कसोल एक शांत जगह है, लेकिन पार्टी लवर दोस्तों के लिए ये एक अच्छी जगह है। यहां कैम्पिंग का मजा लिया जा सकता है। इस जगह पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और जून के बीच है। बैचलर पार्टी को अलग अंदाज में एंजॉय करने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं।
जीरो वैली- अरुणाचल प्रदेश में जीरो वैली की यात्रा कर सकते हैं। नीले आसमान, राजसी पहाड़ों और दिल को छू लेने वाले स्थानीय लोगों से घिरी ये जगह स्वर्ग का टुकड़ा है। इंडी, फ्यूजन और इलेक्ट्रॉनिक धुनों के मिक्स से शाम को बेहतर बना सकते हैं। ध्यान रखें यहां की ठंडी शामों के लिए कुछ ऊनी कपड़े जरूर पैक कर लें।
पांडिचेरी- दक्षिण भारतीय वाइब्स और फ्रांसीसी सुंदरता का एक सुंदर नजारा एंजॉय करने के लिए इस जगह पर जा सकते हैं। यहां का समुद्री खाना लोगों को खूब लुभाता है। आप इस जगह पर बैचलर पार्टी के लिए जा सकते हैं।
Tea Gardens: चाय बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट
[ad_2]
Source link