Home World ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, कम से कम 31 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा हुए बेघर

ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, कम से कम 31 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा हुए बेघर

0
ब्राजील में बाढ़ ने बरपाया कहर, कम से कम 31 लोगों की मौत और 2300 से ज्यादा हुए बेघर

[ad_1]

ब्राजील में बाढ़ का दृश्य।- India TV Hindi

Image Source : AP
ब्राजील में बाढ़ का दृश्य।

दक्षिण ब्राजील में चक्रवात और बाढ़ ने बहुतों का जीवन बर्बाद कर दिया है। बाढ़ ने अब तक दर्जनों लोगों की जान ले ली है। बहुतों लोगों की जिंदगी मुश्किल में फंस गई है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में भर गया है। सड़कें भी नदी और नाले में तब्दील हो गई हैं। लोगों का घर से बाहर निकल पाना भी प्रलय बन गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी ब्राजील में चक्रवात के कारण आई बाढ़ से कई शहरों में लोगों के घर तक पानी में बह गए। काफी वाहन पानी में फंस गए और कई सड़कों में पानी भर गया। बाढ़ में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 2300 लोग बेघर हो गए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गर्वनर एडुआर्डो लेइटे ने कहा कि सोमवार रात से जारी तूफान ने 60 से ज्यादा शहरों को प्रभावित किया है। यह तूफान रिओ ग्रांड डो सुल राज्य के लिए सबसे विध्वंसकारी आपदा बन गया है। लेइटे ने सरकार के सोशल मीडिया खाते पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ”हमें हवाई सर्वेक्षण करने के बाद स्थिति की भयावहता का पता चला। सिर्फ नदी के किनारे रहने वाले लोग ही नहीं बल्कि पूरे के पूरे शहर इस आपदा से प्रभावित हुए हैं।” बचाव दलों ने मंगलवार को ये वीडियो लिया था और ऑनलाइन न्यूज साइट जी1 द्वारा प्रकाशित इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ परिवार अपने घरों की छत पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहे हैं ।

कई इलाकों का कटा संपर्क

चक्रवात के कारण आई बाढ़ के बाद शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सड़कों पर तेजी से आते पानी ने बहुत से इलाकों का संपर्क मुख्य शहरों से बिल्कुल काट दिया है। लेइटे ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या 31 हो गई है। वहीं देश के आपातकालीन प्राधिकारियों ने बताया कि कम से कम 2300 लोग बेघर हो गए हैं। साथ ही तीन हजार अन्य लोगों को अस्थायी रूप से अपने घरों को छोड़ना पड़ा। अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

यह भी पढ़ें

भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी दुनिया में बनेगी मिसाल, दोनों देशों के इन शीर्ष सेवानिवृत्त जनरलों को सौंपी गई कमान

77 फीसदी अमेरिकी नहीं चाहते कि दोबारा राष्ट्रपति बनें बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने उम्र की चिंताओं को कर दिया खारिज

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link