[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्रेड पोहा को हेल्दी बनाने के लिए इसमें मनपसंद सब्जियां एड कर सकते हैं.
ब्रेड पोहा खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख का अहसास नहीं होगा.
Bread Poha Recipe: महाराष्ट्र के फेमस स्ट्रीट फूड पोहे को हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स में गिना जाता है. ऐसे में सुबह या शाम के समय ज्यादातर लोग चटपटे पोहे बनाना पसंद करते हैं. हालांकि सिंपल पोहा तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड पोहे का स्वाद चखा है. ब्रेड पोहे को महाराष्ट्रियन पोहे का एडवांस वर्जन कहा जाता है. जो कि खाने में बेहद स्वादिष्ट और मजेदार होता है. कुछ लोगों को सुबह नाश्ता बनाने की जल्दी होती है. तो वहीं कई लोग शाम के नाश्ते में चाय के साथ हेल्दी स्नैक्स परोसना चाहते हैं. ऐसे में ब्रेड पोहे की आसान रेसिपी फॉलो करना आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है. जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी और स्पाइसी डिश सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मूंग दाल पराठे से करें दिन की शुरुआत, स्वाद मिलेगा बेमिसाल, खाने वाले बार-बार मांगेंगे
ब्रेड पोहा बनाने की सामग्री
ब्रेड पोहा बनाने के लिए 4 ब्रेड की स्लाइस, 1 कप उबले हुए मटर, ½ कप भुनी हुई मूंगफली, 2 सूखी हुई लाल मिर्च, 5-6 करी पत्ता, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच सरसों के दाने, 1 चुटकी हींग, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच नींबू का रस, ½ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया और गार्निश करने के लिए कद्दूकस किया हुआ नारियल ले लें.
ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी
ब्रेड पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म कर लें. अब इसमें जीरा, सरसों के दाने और लाल मिर्च को तोड़कर डाल दें. सरसों चटकने के बाद इसमें मटर डालकर भूनें और फिर इसमें मूंगफली एड करें. मूंगफली का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर और नमक एड कर दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. फिर ब्रेड की स्लाइस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर पैन में डाल दें.
अब इस पर थोड़ा का पानी स्प्रे करें. आखिर में हरी मिर्च, नींबू का रस और हरा धनिया मिक्स कर दें. अब पोहे को कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें. बस आपका स्वादिष्ट और इंस्टेंट ब्रेड पोहा तैयार है. अब आप इसे नारियल से गार्निश करके सर्व कर सकते हैं. वहीं सुबह के नाश्ते में पोहा बनाकर आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं. ब्रेड से बना ये इंस्टेंट और चटपटा पोहा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आएगा.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 22, 2023, 08:00 IST
[ad_2]
Source link