[ad_1]
हाइलाइट्स
मॉर्निंग ब्रेकफास्ट के लिए मूंगलेट एक टेस्टी और हेल्दी फूड है.
मूंगलेट को बच्चोंं के लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है.
मूंगलेट रेसिपी (Moonglet Recipe): ब्रेकफास्ट में अगर आप स्वाद के साथ ही सेहत को ध्यान में रखकर ही फूड का सेलेक्शन करना चाहते हैं तो मूंगलेट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. मूंग की दाल से तैयार होने वाला मूंगलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर बच्चों को भी मूंगलेट का स्वाद काफी भाता है. आप अगर ब्रेकफास्ट में रूटीन नाश्ते से बोर हो गए हैं और नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो भी मूंगलेट को बनाकर खा सकते हैं. पौष्टिकता से भरा ये नाश्ता घर के सभी लोगों को काफी पसंद आएगा. मूंगलेट का स्वाद जितना बढ़िया होता है, इसे बनाना भी उतना ही सरल है. यही वजह है कि ये सुबह के लिए एक परफेक्ट फूड डिश बन जाती है.
मूंगलेट को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. सुबह का शेड्यूल सभी लोगों का काफी बिजी होता है, ऐसे में अगर कोई ऐसी रेसिपी मिल जाए जो कम वक्त में बन जाए और टेस्टी के साथ हेल्दी भी हो तो मन मांगी मुरादी पूरी होने जैसी बात है. आपने अगर कभी मूंगलेट की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि का पालन कर आसानी से बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: फाइबर से भरपूर केले के चिप्स पाचन कर देंगे दुरुस्त, एनर्जी भी मिलेगी भरपूर, सीख लें बनाने का आसान तरीका
मूंगलेट बनाने के लिए सामग्री
मूंग दाल – 2 कप
टमाटर – 1-2
चुकंदर – 1/2
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
हरी मिर्च – 1-2
प्याज – 1
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1/4 कप
बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
तेल – 4 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
मूंगलेट बनाने की विधि
पौष्टिकता से भरपूर मूंगलेट बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को लें और उसे अच्छी तरह से साफ कर धोएं. अब दाल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. इस बीच चुकंदर, टमाटर, समेत अन्य सब्जियों को काट लें और उन्हें एक मिक्सिंग बाउल में डालकर रख दें. तय समय के बाद भिगोई हुई मूंग दाल लें और मिक्सर जार की मदद से उसे दरदरा पीस लें. दाल पीसने के दौरान उसमें अदरक के टुकड़े और थोड़ा पानी भी मिलाएं. दाल को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और फिर एक बाउल में निकालकर रख दें.
जब मूंगदाल को पीसकर पेस्ट तैयार हो जाए उसके बाद इस बैटर में हल्दी, बेकिंग सोडा डालकर लगभग फेंटते हुए इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा को गर्म करें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें. अब एक कटोरी में मूंग का बैटर लेकर उसे तवे के बीच में डालें और गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं. मूंगलेट का बेस थोड़ा मोटा ही रखें.
इसे भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं टमाटर के पकोड़े, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण, मिनटों में होंगे तैयार
कुछ देर सेकने के बाद मूंगलेट के ऊपर एक-एक कर कटी सब्जियां डालें और फिर चाट मसाला और नमक छिड़कें. सेकने के दौरान करछी या बड़े चम्मच के पिछले हिस्से से सब्जियों को मूंगलेट के ऊपर अच्छी तरह से दबाएं ताकि बैटर से अच्छी तरह से चिपक जाएं. मूंगलेट को 2 से 3 मिनट तक सेकने के बाद पलटें और दूसरी तरफ तेल लगाकर फिर सेकें. जब मूंगलेट दोनों ओर से गोल्डन हो जाए तो प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे मूंगलेट बना लें और टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : February 19, 2023, 08:04 IST
[ad_2]
Source link