[ad_1]
मसाला खिचड़ी रेसिपी (Masala Khichdi Recipe): त्योहारों का मौसम चल रहा है और इन मौकों पर लोग तमाम व्यंजन खाते हैं. अगर आप भी तली-भुनी डिश और मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं, तो ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा बना सकते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा हो और पचने में भी आसान हो. इसके लिए आप ब्रेकफास्ट में मसाला खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं. मसाला खिचड़ी झटपट तैयार करने वाला परफेक्ट ब्रेकफास्ट है. मसाला खिचड़ी उन फूड्स में से एक है, जो न केवल आपकी भूख को संतुष्ट करती है, बल्कि सेहत के लिए लिए भी अच्छी है. पोषक तत्वों से भरपूर इस खिचड़ी को खाने से आपका पाचन सिस्टम भी दुरुस्त रहेगा. भारत के हर क्षेत्र में इस खिचड़ी को बनाने का एक अलग तरीका है. इस आसान डिश को बनाने के लिए आपको कुछ सब्जियां, कुछ हल्के मसाले, मूंग दाल और चावल चाहिए. आप इस रेसिपी को अपने स्वाद के अनुसार बदल सकते हैं. चलिए मसाला खिचड़ी बनाने का सिंपल तरीका और इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री जान लेते हैं.
मसाला खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
स्वाद से भरपूर मसाला खिचड़ी बनाने के लिए आपको 1 कप चावल, 1 कप मूंग दाल 2 प्याज, 1/2 कप उबली हुई गाजर, 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 2 बड़े चम्मच घी, 2 कटे हुए आलू, 1/2 कप उबली हुई शिमला मिर्च, थोड़ा अदरक, 1 चम्मच सरसों के दाने, 1 बड़ा चम्मच रिफाइंड ऑयल और स्वादानुसार नमक की जरूरत होगी. अगर आपके पास शिमला मिर्च नहीं है, तो उसकी जगह 4-5 हरी मिर्च काटकर खिचड़ी में डाल सकते हैं. इन चीजों की मदद से आप स्वादिष्ट और हेल्दी मसाला खिचड़ी तैयार कर सकते हैं.
मसाला खिचड़ी बनाने की आसान विधि
– सबसे पहले आप दाल और चावल को साफ करके धो लें और फिर इन्हें अलग-अलग बर्तनों में 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें. आमतौर पर चावल को एक घंटे के लिए भिगोने की सलाह दी जाती है, ताकि आपकी खिचड़ी जल्द से जल्द बन जाए. हालांकि 15 मिनट भिगोने से भी काम चल सकता है.
– अब आप एक चॉपिंग बोर्ड लें और प्याज, हरी मिर्च, गाजर, आलू, अदरक जैसी सब्जियों को बारीक काट लें, फिर गैस पर प्रेशर कुकर रखें और इसमें 1 चम्मच ऑयल डालें. जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें प्याज डालकर कुछ देर पकाएं. जब प्याज अच्छी तरह भुन जाएं, तब इसमें सरसों और हरी मिर्च डालें.
यह भी पढ़ें- Poha Cutlet Recipe: पोहा कटलेट के साथ करें दिन की शुरुआत, दिल हो जाएगा खुश, सिर्फ 10 मिनट में ऐसे करें तैयार
– इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. इससे खिचड़ी में खुशबू आने लगती है. इन चीजों को कुछ देर भूनने के बाद इसमें चावल और दाल डालकर दोनों को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें मिक्स सब्जियां डालकर पकाएं. अब आप इसमें 2 गिलास गर्म पानी डालें. फिर इसमें आलू और नमक डालें. अब आप कुकर को ढक्कन से बंद कर दें.
– फिर आप प्रेशर कुकर में 3 सीटी आने का इंतजार करें. तीन सीटी आने के बाद आप गैस बंद कर दें और कुकर से सीटी निकलने का इंतजार करें. इसके बाद आप कुकर को खोलकर सभी चीजों को चमचे से मिलाएं और खिचड़ी को बर्तन में निकाल लें. इसके ऊपर से आप घी डालकर सर्व करें. इस तरह आपकी मसाला खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- Veg Biryani Recipe: डिनर को बनाना है लाजवाब, ट्राई करें स्वादिष्ट वेज बिरयानी, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह !
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : October 26, 2023, 07:06 IST
[ad_2]
Source link