[ad_1]
हाइलाइट्स
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है ब्रोकली जूस.
ब्रोकली जूस के नियमित सेवन से बाल, आंख और त्वचा हेल्दी रहते हैं.
Broccoli Juice Benefits: ब्रोकली एक बेहद ही हेल्दी सब्जी है. आमतौर पर इसका इस्तेमाल सलाद, सूप, चाइनीज फूड में अधिक किया जाता है. ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. ब्रोकली में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं. ब्रोकली कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, ई, बी6, के आदि अधिक होते हैं. वहीं, ब्रोकली का जूस आयरन, फोलेट, नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट राइबोफ्लेविन, विटामिन के आदि से भरपूर होता है. ब्रोकली के जूस में कई अन्य सब्जियों, फलों को मिलाकर भी तैयार कर सकते हैं, जिससे स्वाद के साथ-साथ इसकी पौष्टिकता, सेहत लाभ भी दोगुनी हो जाएगी. आइए आज हम आपको ब्रोकली का जूस पीने के फायदे (Benefits of Broccoli Juice) बताते हैं.
1.पाचन तंत्र बनाए मजबूत: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, ब्रोकली कई विटामिन, खनिज और फाइबर का समृद्ध स्रोत है. ब्रोकली आपके आहार के लिए एक स्वस्थ भोजन है. ब्रोकली का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार है. यह कब्ज को दूर करती है. इसके रोजाना सेवन से डाइजेशन सही रहता है.
2. इम्यूनिटी को मजबूत करे: ब्रोकली जूस में मौजूद राइबोफ्लेविन इम्यूनिटी बूस्ट करता है.
राइबोफ्लेविन विटामिन बी ग्रुप का सदस्य होता है, जिसे विटामिन बी-2 भी कहते हैं. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.
इसे भी पढ़ें- शरीर में जान फूंक देगा 100 ग्राम सोयाबीन, नॉनवेज से भी ज्यादा पावरफुल, 5 फायदे जान रह जाएंगे दंग, ऐसे करें सेवन
3. हीमोग्लोबिन को सही रखे: ब्रोकली के जूस में आयरन काफी अधिक होता है. आयरन की जरूरत रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक होता है. ऐसे में यह एक बेहद ही महत्वपूर्ण मिनरल है. साथ ही आयरन, हीमोग्लोबिन और माइयोग्लोबिन के निर्माण के लिए भी आवश्यक होता है. ये दोनों ही ऑक्सीजन को शरीर में प्रवाहित करने वाले प्रोटीन होते हैं. वयस्क पुरुषों और 50 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं के लिए प्रतिदिन क्रमश: 8 मिलीग्राम और 51 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है. 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए प्रतिदिन 18 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है. ब्रोकली के जूस 3/4 कप ब्रोकली के जूस में लगभग 1.33 मिलीग्राम आयरन होता है, जो इन डेली जरूरतों का 17 और 7.4 प्रतिशत प्रदान करता है. इसके रोजाना सेवन से हीमोग्लोबिन सही रहता है.
4. कोलेस्ट्रॉल कम करे: ब्रोकली के जूस में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. ब्रोकली का जूस शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा भी कम हो जाता है. इसके नियमित सेवन से दिल स्वस्थ रहता है.
इसे भी पढ़ें- चुकंदर खाने के 5 जबरदस्त फायदे, हीमोग्लोबिन को बढ़ाए, शरीर को बनाए फौलादी, डाइट में करें शामिल
5. बाल, आंख और त्वचा को रखे हेल्दी: ब्रोकली जूस में मौजूद फोलेट को विटामिन बी-9 के नाम से भी जाना जाता है. यह डीएनए के निर्माण के लिए जरूरी विटामिन है. फोलेट प्रेग्नेंसी के साथ-साथ किशोरावस्था में तेजी से शरीर में होने वाले बदलावों के लिए बहुत जरूरी होता है. यह दिमाग को सही तरीके से कार्य करने, संपूर्ण शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए भी जरूरी होता है. फोलेट आंखों, त्वचा, बालों, लिवर को हेल्दी रखता है. प्रतिदिन ब्रोकली का जूस पीने से शरीर में फोलेट की कमी दूर होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Eat healthy, Health, Health benefit, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : April 16, 2023, 01:20 IST
[ad_2]
Source link