Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalभगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे से गदगद हुए आदित्य ठाकरे, बोले- यह...

भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे से गदगद हुए आदित्य ठाकरे, बोले- यह महाराष्ट्र की जीत


ऐप पर पढ़ें

Maharashtra New Governor: शिवसेना के उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ‘महाराष्ट्र विरोधी’ बताते हुए उनके इस्तीफे पर खुशी जताई है। ठाकरे ने इसे “महाराष्ट्र की एक बड़ी जीत” करार दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार सुबह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को नया गवर्नर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि कोश्यारी ने एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा देने की अपनी इच्छा के बारे में बताया था।

आदित्य ठाकरे ट्विटर पर लिखते हैं, ”महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है! उन्होंने लगातार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा पुले और सावित्री बाई फुले, हमारे संविधान, विधानसभा और लोकतांत्रिक आदर्शों का अपमान किया। उन्हें राज्यपाल के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है!”

शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने भी कोश्यारी के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ”राज्यपाल बदलना महाराष्ट्र पर एहसान नहीं है। इससे पहले भी कई राज्यपाल बदले गए हैं। एक साल हो गया है जब महाराष्ट्र के लोग शिवाजी महाराज और सावित्रीबाई फुले पर उनकी (बीएस कोश्यारी) टिप्पणी के कारण राज्यपाल बदलने की मांग कर रहे थे।”

नवंबर 2022 में कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वह गुजरे दिनों के महापुरुष हैं। उन्होंने कहा था, पहले जब आपसे पूछा जाचा था कि आपका आदर्श कौन है तो आपका जवाब जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी होता था। अब महाराष्ट्र में ही बहुत सारे आइकन हैं। आपको कहीं और देखने की जरूरत नहीं है। यहां छत्रपति शिवाजी तो पुराने समय के आइकन हैं। इन दिनों के आइकन बाबासाहेब आंबेडकर और नितिन गडकरी जैसे लोग हैं। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments