[ad_1]
हाइलाइट्स
शाम में पूजा के समय आप नारियल का लड्डू भोग में चढ़ा सकती हैं.
व्रत खोलने के बाद आप खोया, ड्राई फ्रूट्स से बनी गुजिया खाकर एनर्जी पा सकती हैं.
Hartalika Teej 2023 Recipes: आज हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत शादीशुदा महिलाएं करती हैं. इसमें निर्जला व्रत रखा जाता है. शाम में शिव जी और मां पार्वती की पूजा के बाद व्रत खोला जाता है. पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद का भोग महिलाएं खाती हैं. हरतालिका तीज पर कई तरह के पकवान बनाकर भगवान को भोग लगा सकती हैं. यदि आपको भी भगवान को भोग में चढ़ाने के लिए प्रसाद बनाना है, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ बेहद ही आसान से मीठे व्यंजनों को बनाने का सरल तरीका. आप बाजार की तुलान में अधिक हाइजीनिक और टेस्टी मीठे व्यंजन बना सकती हैं.
हरतालिका तीज पर बनाएं ये मीठे व्यंजन
मालपुआ- आप शाम में भगवान को पूजा में भोग पर चढ़ाने के लिए मालपुआ बना सकती हैं. इसे बनाना बहुत आसान है. आटा, सूजी, चीनी, इलायची पाउडर, सौंफ, ड्राई फ्रूट्स को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. अब इसमें दूध डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें. कड़ाही में घी या रिफाइंड डालकर गर्म करें. इसमें कलछुन की मदद से 4-5 कलछुन बैटर को तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. तैयार है मालपुआ, आप इसमें चीनी की चाशनी बनाकर ऊपर से डाल सकती हैं.
गुजिया- आप हरतालिका तीज पर शाम में प्रसाद के रूप में गुजिया भी बना सकती हैं. वैसे तो बाजार में ये तरह-तरह की मिलती है, लेकिन घर का बना हेल्दी अधिक होता है. इसके लिए आपको मैदा, ड्राई फ्रूट्स, खोया, चीनी आदि की जरूरत पड़ेगी. मैदा को अच्छी तरह से गूंद लें. खोया में चीनी, ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें. इसे मैदे को पूड़ी की तरह बेलकर उसमें स्टफिंग कर लें. गुजिया का आकार दें और तेल में छान लें.
नारियल लड्डू- भगवान को भोग चढ़ाने के लिए आप नारियल का लड्डू बना सकती हैं. यह अन्य किसी लड्डू की तुलान में कम समय में बनकर तैयार हो जाता है. इसके लिए आपको ड्राई नारियल का बुराद चाहिए. पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स, कंडेंस्ड मिल्क ले लें. घी में सूखे नारियल को भून लें. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क, ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. गैस बंद कर दें. इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सचर को गोल लड्डू का शेप देती जाएं. आप इसमें चाहें तो खोया भी मिक्स कर सकती हैं, इससे यह और भी अधिक टेस्टी लगेगा.
.
Tags: Food, Food Recipe, Hartalika Teej, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 18, 2023, 08:00 IST
[ad_2]
Source link