Home Entertainment भगवा ड्रेस में निरहुआ संग खाट पर रोमांस करती दिखीं आम्रपाली, यूजर बोला- ‘अब बुद्धिजीवी लोग कुछ नही बोलेंगे’

भगवा ड्रेस में निरहुआ संग खाट पर रोमांस करती दिखीं आम्रपाली, यूजर बोला- ‘अब बुद्धिजीवी लोग कुछ नही बोलेंगे’

0
भगवा ड्रेस में निरहुआ संग खाट पर रोमांस करती दिखीं आम्रपाली, यूजर बोला- ‘अब बुद्धिजीवी लोग कुछ नही बोलेंगे’

[ad_1]

Shah Rukh khan Pathaan Besharam Rang Vivad: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang Controversy) लगातार विवादों में बना हुआ है. अब इस फिल्म की रिलीज पर ही रोक लगाने की मांग उठ रही है. दीपिका पादुकोण के भगवा कलर की बिकिनी पहनने पर विवाद शुरू हुआ है. इसी बीच अब भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. इनके एक छोटे से वीडियो की क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस भगवा कलर की ड्रेस में जमकर रोमांस कर रही हैं. इनका वीडियो वायरल हो रहा है.

एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण के भगवा कलर की बिकिनी पहनकर रोमांस करने पर आपत्ति जताई जा रही हैं वहीं, कुछ शाहरुख फैंस इस विरोध पर कटाक्ष कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक सोशल मीडिया यूजर ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे निरहुआ के साथ खाट पर रोमांस कर रही हैं. इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस भगवा कलर की नाइटी में नजर आ रही हैं. दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री नजर आ रही हैं. इस गाने के बोल हैं, ‘खटिया से खटिया’ (Khatiya Se Khatiya). ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शख्स ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए विरोध करने वालों पर कटाक्ष किया है. उसने लिखा, ‘भाजपा के सांसद @nirahua1 जी भगवा रंग की इज़्ज़त करते हुए। इस पर बुद्धिजीवी लोग कुछ नही बोलेंगे’.

Tags: Amrapali dubey, Bhojpuri, Dinesh lal yadav nirahua



[ad_2]

Source link