[ad_1]
क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन ने रणजी ट्ऱॉफी में डेब्यू करते ही 34 साल पुराना इतिहास फिर दोहरा दिया है। ऑलराउंडर के तौर पर डेब्यू कर रहे अर्जुन ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करके कमाल कर दिया। उन्होंने 120 रनों की शानदारा पारी खेली। इसके बाद उनकी बहन सारा तेंडुलर ने इमोशनल रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंटाग्राम स्टोरी शेयर करके अपने दिल की बात कही है। बता दें कि 15 साल की उम्र में सचिन तेंडुलकर ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। पहले मैच में ही उन्होंने शतक लगा दिया था और नाबाद पारी खेली थी।
अब अर्जुन के इस डेब्यू की जमकर तारीफ हो रही है। बहन सारा ने भी इंस्टाग्राम पर अर्जुन के डेब्यू की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, आपकी सारी मेहनत और धैर्य धीरे-धीरे रंग ला रहा है। ये तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा, आपकी बहन होने पर मुझे गर्व है। बता दें कि अर्जुन तेंडुलकर पहले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे थे। हालांकि इस सीजन में वह गोवा से खेल रहे हैं। अपने पहले मैच में ही उन्होंने शानदार पारी खेलकर खुद को साबित कर दिया।
उनका मुकाबला राजस्थान की टीम से था। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से राजस्थान के खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। पहले दिन के खेल में वह केवल चार रन बनाकर नाबाद थे। अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी पारी में दो छक्के और 16 चौके लगाए। इस डेब्यू के बाद उम्मीद है कि उन्हें आईपीएल में भी खेलने का मौका जल्दी ही मिलेगा। अब तक वह मुंबई इंडियन्स का हिस्सा रहते हैं लेकिन डेब्यू नहीं कर पाए हैं।
अर्जुन तेंडुलकर ने 178 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। अर्जुन तेंदुलकर इस समय 23 साल के हैं। बता दें कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था।
[ad_2]
Source link