Home National ‘भागो तूफान आ रहा’, बिपरजॉय से अनजान लोग! समुद्र किनारे घूमते वक्त आई तेज लहर और फिर…

‘भागो तूफान आ रहा’, बिपरजॉय से अनजान लोग! समुद्र किनारे घूमते वक्त आई तेज लहर और फिर…

0
‘भागो तूफान आ रहा’, बिपरजॉय से अनजान लोग! समुद्र किनारे घूमते वक्त आई तेज लहर और फिर…

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के कच्छ इलाके से टकराने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर तटीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें समुद्र किनारे कई सारे लोग घूमते-फिरते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर मालूम पड़ता है कि ये लोग बिपरजॉय को लेकर जारी चेतावनी से अनजान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के तटीय शहर गणपतिपुले के हैं। 

वीडियो में लोग समुद्र तट पर अपने दिन का आनंद उठाते दिख रहे हैं। इस बीच समुद्र से तेज लहरें उनकी ओर आती दिखाई देती हैं। कुछ लोग तो लहरों की चपेट में फंस भी जाते हैं, मगर किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। एक अन्य वीडियो में लोग समुद्र की उठती लहरों से दूर भागते देखे जा सकते हैं। अचानक लहरें इतनी तेज आती हैं कि कई दुकानों में भी पानी भर जाता है। वीडियो में लोगों को चीखते-चिल्लाते देखा जा सकता है। किसी तरह लोग अपनी-अपनी जान बचाकर वहां से भागते हैं।

समुद्र में डूबने से 3 लड़कों की मौत, 1 लापता

वहीं, मुंबई के जुहू कोलीवाड़ा के पास समुद्र में जाने के बाद लापता हुए 4 लड़कों में से 3 के शव बरामद कर लिए गए हैं। नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि 16 वर्षीय धर्मेश वाल्जी फौजिया, 15 वर्षीय शुभम योगेश भोगनिया और एक अन्या के शव बरामद किए गए हैं। जुहू कोलीवाड़ा में 12 से 16 साल की उम्र के 5 लड़कों का समूह सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे समुद्र तट में आधा किलोमीटर दूर गया था, लेकिन वह लौट नहीं सका। उनमें से एक को बचा लिया गया, लेकिन अन्य लड़कों के डूब जाने की आशंका जताई गई।

अधिकारी ने बताया कि 4 लापता लड़कों में से 3 का मंगलवार को पता चला। उन्हें सरकारी कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दमकल कर्मियों ने सोमवार रात करीब 11 बजे अंधेरे और खराब मौसम के कारण तलाश अभियान रोक दिया था। इससे पहले रात आठ बजकर 20 मिनट पर नौसेना के एक हेलीकॉप्टर को भी इस अभियान में तैनात किया गया था। माना जा रहा है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉप के चलते हुए हादसे में ये बच्चे समुद्र में डूबे होंगे।

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ को लेकर IMD का अलर्ट

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से बड़े पैमाने पर क्षति होने की आशंका है। गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। आईएमडी के अनुसार, इसके बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र व कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं। आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इससे काफी अधिक नुकसान हो सकता है।

आईएमडी के अनुसार, गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। महापात्र ने कहा, ‘आमतौर पर इन इलाकों में इतनी अधिक बारिश नहीं होती। इसलिए इससे निचले इलाकों में बाढ़ आने की आशंका है।’ आईएमडी के अनुसार, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी और जूनागढ़ में भारी से अधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सौराष्ट्र, कच्छ के निचले तटवर्ती इलाकों में 3-6 मीटर ऊंची ज्वारीय लहरें आ सकती हैं। ऐसे क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए कदम उठाने और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

[ad_2]

Source link