Home National ‘भाजपा को हराना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य’, कांग्रेस और सपा विवाद पर बोले डी राजा

‘भाजपा को हराना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य’, कांग्रेस और सपा विवाद पर बोले डी राजा

0
‘भाजपा को हराना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य’, कांग्रेस और सपा विवाद पर बोले डी राजा

[ad_1]

CPI Leader D Raja reacted on Congress and Samajwadi Party dispute said defeating BJP should be our p- India TV Hindi

Image Source : PTI
कांग्रेस और सपा विवाद पर डी राजा ने दी प्रतिक्रिया

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के दो प्रमुख दलों कांग्रेस और समाजवाद पार्टी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था, जिसके बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा था। इसके  बाद अब अलग-अलग दलों के नेता इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई के महासचिव डी राजा ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और यहां तक कि वामपंथी दल भी I.N.D.I.A गठबंधन के बैनर तले एक साथ है। अब अतीत को क्यों खोदना। अब हमें वर्तमान में आना होगा और भविष्य की ओर देखना होगा। 

सपा और कांग्रेस विवाद पर सीपीआई की प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा, हम भाजपा शासन से लड़ रहे हैं, जो पूरी तरह विनाशकारी साबित हुआ है। वामपंथियों सहित सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों के सामने प्राथमिक उद्देश्य भाजपा से लड़ना और उसे हराना है। इसी पर सहमति बनी है। देश और उसके भविष्य को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना और भाजपा को हराना ही प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए। लेकिन समाजवाजी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच यह विवाद क्यों सामने आ रहा है। उन्हें इसे समझने की जरूरत है। बता दें कि इससे पहले राजद सांसद मनोझ झा ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। 

राजद और कांग्रेस ने कही ये बात

मनोज झा ने कहा, चुनाव के दौरान ऐसा होता है। हर पार्टी की महत्वकांक्षाएं होती हैं। मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि (I.N.D.I.A गठबंधन के) शीर्ष नेतृत्व को इसे बेहतर तरीके से हल करना चाहिए। लोक भी इस विकल्प (विपक्षी गठबंधन) को उत्सुकता से देख रहे हैं। सबकुछ ठीक हो जाएगा।’ बता दें कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा था कि जब चनाव होते हैं तो टिकट को लेकर खींचतान होना स्वभाविक सी बात है। मेरा मानना है कि अखिलेश यादव विपक्षी गठबंधन के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। हमारी पार्टी के कई लोग उनके संपर्क में हैं। हर बार I.N.D.I.A गठबंधन पर सवाल उठा देना जल्दबादी और अपरिपक्वता है।

Latest India News



[ad_2]

Source link