Friday, February 7, 2025
Google search engine
HomeNationalभाजपा नेत्री की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ने की सुसाइड, छेड़छाड़...

भाजपा नेत्री की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ने की सुसाइड, छेड़छाड़ से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम


ऐप पर पढ़ें

रामपुर में छेड़छाड़ से तंग आकर भाजपा नेत्री की बेटी ने मंगलवार दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आठवीं की छात्रा को आरोपी युवक कई दिन से परेशान कर रहे थे। उन्होंने मंगलवार को सवेरे लिखित समझौते के कुछ घंटे बाद ही घर में घुसकर पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी। देर रात इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी भाजपा महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी की बेटी आठवीं की छात्रा थी। आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय कुनाल गुप्ता पुत्र सतपाल गुप्ता, निवासी पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी, ओम वशिष्ठ और अभिषेक चंद्रा निवासी पुरानागंज और उनका एक दोस्त फब्तियां कसते थे और अश्लील हरकतें करते थे।

उन्होंने इसकी शिकायत आरोपियों के अभिभावकों से की तो सुधरने के बजाय उन्होंने छात्रा की तस्वीरें एडिट करके अश्लील कमेंट के साथ सोशल साइट्स पर अपलोड कर दीं। इस मामले में दोबारा शिकायत करने पर आरोपियों के परिजनों ने मंगलवार सुबह ही घटना के लिए माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न होने का लिखित आश्वासन दिया था।

उधर, समझौते के कुछ घंटे बाद ही आरोपी छात्रा के घर में घुस गए। उस समय वह घर में अकेली थी। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विफल रहने पर छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए भाग गए।

इससे आहत होकर दोपहर करीब सवा दो बजे पीड़िता ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। घर वापस आने पर जब परिजनों ने खुशी को फंदे पर झूले देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments