[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश के मऊ में एक अजब वाकया देखने को मिला। गांधी जयंती के दिन घोसी में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद फोटो खिंचवाने के समय मधुबन विधानसभा के विधायक राम विलास चौहान ने एक मंडल पदाधिकारी के साथ अभद्रता की। पहले उसे कोहनी मारा फिर धक्का देकर पीछे हटा दिया। उनकी इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा मोड स्थित गांधी प्रतिमा पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर माल्यार्पण का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में जनपद की मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक राम विलास चौहान भी शामिल थे और माल्यार्पण किया। इसके बाद जब फोटो खिंचवाने की बारी आई तो इस दौरान भाजपा के घोसी मंडल के महामंत्री अतुल शर्मा ने विधायक के बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवानी चाही। लेकिन उसे बगल में खड़े देखकर विधायक राम विलास चौहान का पारा चढ़ गया और उन्होंने ने मंडल पदाधिकारी के साथ अभद्रता कर डाली। उसे कोहनी से धक्का देकर पीछे धकेल दिया। घटना का वीडियो मंगलवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस पर लोग विधायक को ट्रोल करते हुए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।
[ad_2]
Source link